एक्सप्लोरर

World IVF Day 2025: फर्टिलिटी पर फुल स्टॉप, इस पर क्यों नहीं होती बात...समय रहते न जाना तो पछताना पड़ेगा

World IVF Day 2025: महिलाओं की फर्टिलिटी 30 के बाद घटने लगती है, लेकिन अधिकतर को इसका पता तब चलता है जब वे गर्भधारण की कोशिश करती हैं. साथ ही पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी बात करेंगे.

World IVF Day 2025: अक्सर महिलाएं यह मानकर चलती हैं कि, वो 35 या 40 की उम्र तक आसानी से गर्भधारण कर सकती हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि, महिलाओं की फर्टिलिटी 30 की उम्र के बाद धीरे-धीरे घटने लगती है और 35 के बाद तेजी से गिरती है. क्योंकि शरीर में इसका कोई साफ संकेत नहीं मिलता, महिलाएं तब जान पाती हैं जब वे गर्भधारण की कोशिश करती हैं. इसलिए ज़रूरी है कि, महिलाएं समय पर जांच कराएं और फर्टिलिटी के बारे में पहले से जागरूक रहें.

एग फ्रीजिंग समाधान नहीं, सिर्फ एक विकल्प है

आजकल कई महिलाएं एग फ्रीजिंग यानी अंडाणु को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया अपना रही हैं. लेकिन यह कोई गारंटी नहीं कि, भविष्य में बच्चा हो ही जाएगा. ये प्रक्रिया 35 साल से पहले करवाना अधिक फायदेमंद होती है. लेकन समाज में इस पर खुलकर बात नहीं होती और सही जानकारी भी नहीं मिलती.

ये भी पढ़े- कपिल शर्मा को देखकर हर कोई हैरान, जानिए उनकी ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी

बांझपन का खर्च सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं

इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट जैसे IVF महंगे होते हैं, लेकिन असली कीमत होती है मानसिक और भावनात्मक तनाव की. बार-बार की असफलता, समाज का दबाव और अकेलेपन की भावना बहुत भारी पड़ती है. एक शोध के अनुसार, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से गुजर रही महिलाओं का तनाव कैंसर या दिल की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के बराबर होता है. फिर भी मानसिक स्वास्थ्य को अक्सर नज़रअंदाज किया जाता है.

पुरुषों की फर्टिलिटी पर बात नहीं होती

बांझपन की समस्या जब सामने आती है तो जांच सबसे पहले महिलाओं की होती है. जबकि 40% मामलों में पुरुषों की फर्टिलिटी कमजोर होती है. खराब जीवनशैली, धूम्रपान, तनाव और पर्यावरण प्रदूषण इसके बड़े कारण हैं. फिर भी पुरुषों के मुद्दों पर बात करना समाज में अब भी दुर्लभ है.

मानसिक और सामाजिक सहयोग IVF को प्रभावित करता है

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीलम सूरी ने बताया कि IVF एक मेडिकल प्रक्रिया जरूर है, लेकिन इसका मानसिक प्रभाव भी बहुत गहरा होता है. रिसर्च बताता है कि, जिन महिलाओं को परिवार या साथी का सहयोग मिलता है, उनके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है और मानसिक तनाव कम होता है. अकेलापन इस प्रक्रिया को और कठिन बना सकता है.

बांझपन आम है, शर्म की बात नहीं है और सबसे जरूरी बात ये सफर किसी महिला को अकेले तय नहीं करना चाहिए. अब जरूरत है खुलकर बात करने की, सही जानकारी देने की और ऐसे हेल्थकेयर सिस्टम की जो इलाज के साथ भावनात्मक सहयोग भी दे.

ये भी पढ़ें: ये तो चमत्कार हो गया! 63 साल की बुजुर्ग ने कराया डेंटल इम्प्लांट, 10 साल बाद खुद ठीक हो गए कान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Social Media Health Advice: क्या आप भी इन्फ्लुएंसर्स की सलाह पर खाते हैं दवाएं, जानें सेहत पर कितने भारी ऐसे हेल्थ टिप्स?
क्या आप भी इन्फ्लुएंसर्स की सलाह पर खाते हैं दवाएं, जानें सेहत पर कितने भारी ऐसे हेल्थ टिप्स?
Edible Oil Adulteration: एडिबल ऑयल में हो रही मिलावट से शरीर हो रहा खोखला, जानिए कैसे मौत के नजदीक जा रहे आप
एडिबल ऑयल में हो रही मिलावट से शरीर हो रहा खोखला, जानिए कैसे मौत के नजदीक जा रहे आप
Ebola Virus Outbreak: इबोला का कहर जारी, 900 से ज्यादा केस, भारत में अलर्ट और एडवाइजरी जारी; पढ़ें बड़े अपडेट
इबोला का कहर जारी, 900 से ज्यादा केस, भारत में अलर्ट और एडवाइजरी जारी; पढ़ें बड़े अपडेट
Drinking Cold Water In Summer: गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्वाड की नई दिल्ली में बैठक से बीजिंग को लगी मिर्ची, चीन के विदेश मंत्रालय का आया ये रिएक्शन
क्वाड की नई दिल्ली में बैठक से बीजिंग को लगी मिर्ची, चीन के विदेश मंत्रालय का आया ये रिएक्शन
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
पद्म श्री अवॉर्ड लेने राष्ट्रपति भवन क्यों नहीं आए रोहित शर्मा? असली वजह का हुआ खुलासा
पद्म श्री अवॉर्ड लेने राष्ट्रपति भवन क्यों नहीं आए रोहित शर्मा? असली वजह का हुआ खुलासा
धर्मेंद्र के लिए 'पद्म विभूषण' सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है
धर्मेंद्र के लिए 'पद्म विभूषण' सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है
Explained: RBI ने सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपए सौंपे! कैसे केंद्रीय बैंक बना 'खामोश फाइनेंसर', आपकी जेब में कितना आएगा?
RBI ने सरकार को 2.87 लाख करोड़ दिए! कैसे केंद्रीय बैंक बना 'खामोश फाइनेंसर', आपको क्या मिलेगा?
Opium Farming : कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
Gardening Tips In Summer: भीषण गर्मी में कुछ दिन के लिए जा रहे घर से दूर, वापस आने तक इस तरीके से हरा-भरा रहेगा गार्डन
भीषण गर्मी में कुछ दिन के लिए जा रहे घर से दूर, वापस आने तक इस तरीके से हरा-भरा रहेगा गार्डन
SSC GD परीक्षा में बड़ा बवाल, हजारों अभ्यर्थियों की मेहनत पर लगा ब्रेक; अब इस दिन फिर होगी परीक्षा
SSC GD परीक्षा में बड़ा बवाल, हजारों अभ्यर्थियों की मेहनत पर लगा ब्रेक; अब इस दिन फिर होगी परीक्षा
Embed widget