एक्सप्लोरर

Bihar: होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुई महिला अभ्यर्थी, एम्बुलेंस में ले जाते समय हुआ गैंगरेप

Gayaji Gangrape Case: गयाजी में महिला अभ्यर्थी के साथ गैंगरेप किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना तब हुई, जब वो होमगार्ड भर्ती दौड़ में शामिल होने आई थी.

बिहार के गयाजी जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बीते गुरुवार को होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान एक महिला बेहोश हो गई. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में एम्बुलेंस चालक और टेक्निशियन ने मिलकर महिला का बलात्कार किया. जब यह मामला सामने आया तो हंगामा मच गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एसएसपी आनंद कुमार ने क्या कहा?

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता के जरिए घटना की जानकारी दी गई. सूचना के 2 घंटे के अंदर एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता ने बताया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में चलती एंबुलेंस के अंदर चालक और कर्मियों ने रेप की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजी गई. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए दोनों अभियुक्तों की पहचान की गई. इस मामले में बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में त्वरित जांच कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा. दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप

बता दें कि युवती गयाजी में बीएमपी-3 में होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ की परीक्षा देने आई थी. इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया. उसी दौरान एम्बुलेंस में दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. अस्पताल पहुंचने के बाद जब लड़की को होश आया, तो उसने अस्पताल के डॉक्टरों को अपने साथ हुए रेप की जानकारी दी. 26 वर्षीय पीड़िता इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि एम्बुलेंस में 3 से 4 लोग थे, उन्होंने बेहोशी की हालत में मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया.

ये भी पढ़ें: 'दुख होता है... ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं', चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget