एक्सप्लोरर

'सिर्फ नैरेटिव छीनने से वो बौखला जाते हैं', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने किया बड़ा दावा

Abhishek Manu Singhvi Attacks BJP: अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायपालिका पर बीजेपी के दोहरे रवैये को उजागर किया. उन्होंने धनखड़ के इस्तीफे पर सवाल खड़े किए हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर न्यायपालिका के मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी दोहरा रवैया अपना रही है, जो हाल के घटनाक्रमों से साफ झलकता है.

सिंघवी ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के हालिया इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने अचानक पद छोड़ा, वह कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा, “धनखड़ साहब कुछ समय पहले तक संसद में न्यायपालिका को लेकर मुखर बयान दे रहे थे. वह कह रहे थे कि अगर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कोई समान प्रस्ताव आता है तो दोनों सदनों के चेयरमैन एक संयुक्त कमिटी बना सकते हैं और इस पर मिलकर काम किया जा सकता है.”

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन इसके कुछ देर बाद ही धनखड़ साहब का इस्तीफा आ गया." सिंघवी ने कहा कि यह चुप्पी अपने आप में बहुत कुछ कहती है. संघवी ने कहा, "उन्होंने न कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही किसी राजनीतिक या संवैधानिक वजह का हवाला." 

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “ये वही पार्टी है जो केवल नैरेटिव चाहती है. अगर उनसे नैरेटिव छिन जाए तो ये बौखला जाते हैं. इस पार्टी की कभी यह सोच ही नहीं रही कि देश को साथ लेकर कैसे चला जाए.” सिंघवी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह संसद और संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है. धनखड़ का इस्तीफा उसी दबाव और छवि निर्माण की एक कड़ी है.

राज्यसभा में क्या हुआ था?

सिंघवी ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में सरकार की ओर से उठाए गए मुद्दों पर कानून मंत्री से सवाल किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. सिंघवी ने आरोप लगाया, "जब उनसे पूछा गया कि राज्यसभा में न्यायपालिका की स्वायत्तता और उसके सम्मान के साथ जो कुछ हो रहा है, उस पर सरकार की राय क्या है, तो चुप्पी या गोलमोल जवाब ही मिला."

बीजेपी पर विपक्ष का हमला

कांग्रेस नेता ने कहा, "बीजेपी एक तरफ तो न्यायपालिका को स्वतंत्र बताती है, लेकिन दूसरी ओर जब न्यायपालिका सरकार की नीतियों या फैसलों की आलोचना करती है, तो उसे ‘लोकतंत्र के खिलाफ’ करार दिया जाता है. यह दोहरा रवैया अब जनता से छिपा नहीं रह गया है."

ये भी पढ़ें-

'राहुल गांधी के भाग्य में माफी मांगना लिखा है', कांग्रेस नेता ने OBC समाज से मांगी 'माफी' तो बोले शिवराज सिंह चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget