एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के इस जिले में अचानक झड़ने लगे बाल! पंजाब-हरियाणा से आया गेहूं कैसे बना कारण?

Hairfall News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अचानक बाल झड़ने के मामलों की वजह सरकारी राशन दुकानों से मिले गेहूं में पाया गया अत्यधिक सेलेनियम है. जांच में इसकी मात्रा 600 गुना अधिक पाई गई.

Hairfall in Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अचानक बाल झड़ने (एक्यूट एलोपेशिया टोटलिस) के मामले सामने आए हैं. इसकी वजह सरकारी राशन दुकानों से मिलने वाले गेहूं में अत्यधिक सेलेनियम (High Selenium) की मात्रा बताई जा रही है. पद्मश्री सम्मानित विशेषज्ञ डॉ. हिमतराव बावस्कर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 18 गांवों के 279 लोग इस समस्या से प्रभावित हुए. इस घटना के राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे.  

इस बीमारी का असर खासतौर पर कॉलेज छात्राओं और युवा लड़कियों पर पड़ा, जिनकी पढ़ाई और तय हुई शादियां इस कारण प्रभावित हुईं. सामाजिक दबाव के कारण कई लड़कियों ने पूरा सिर मुंडवा लिया ताकि बाल झड़ने की शर्मिंदगी से बचा जा सके.

सेलेनियम की मात्रा 600 गुना अधिक
डॉ. बावस्कर ने बताया, "पीड़ितों में सिरदर्द, बुखार, सिर में खुजली, झुनझुनी, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण देखे गए. हमारी जांच में सामने आया कि पंजाब और हरियाणा से आया गेहूं स्थानीय गेहूं की तुलना में 600 गुना अधिक सेलेनियम से भरपूर था."

उन्होंने कहा कि इस अधिक सेलेनियम की वजह से तीन-चार दिनों के अंदर प्रभावित लोगों के सभी बाल झड़ गए. रक्त, मूत्र और बालों की जांच में भी सेलेनियम की असामान्य रूप से अधिक मात्रा पाई गई. जांच में पाया गया कि सेलेनियम की मात्रा रक्त में 35 गुना, मूत्र में 60 गुना और बालों में 150 गुना अधिक.

इसके अलावा, प्रभावित लोगों में जिंक की कमी भी देखी गई, जो सेलेनियम की अधिकता से शरीर में पोषण असंतुलन का संकेत देता है.

राशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल
रिपोर्ट में कहा गया कि बुलढाणा का क्षेत्र नमकीन, क्षारीय मिट्टी और बार-बार पड़ने वाले सूखे के कारण पहले से ही कृषि संकट से जूझ रहा है. यहां के लोग सरकारी राशन पर निर्भर हैं, लेकिन इसकी गुणवत्ता की जांच सही से नहीं हो रही.

डॉ. बावस्कर ने सुझाव दिया कि सरकारी राशन की सख्त निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण की जरूरत है, ताकि इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सके. सरकार ने सेलेनियम युक्त गेहूं के सेवन पर रोक लगाने की सलाह दी, जिसके बाद कुछ प्रभावित लोगों ने 5-6 हफ्तों में आंशिक रूप से बालों के वापस उगने की सूचना दी.

क्या है सेलेनियम?
सेलेनियम एक खनिज है, जो मिट्टी, पानी और कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है. यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: अजित पवार के मंत्री पर चाचा शरद पवार का बड़ा हमला, कहा- 'आत्मसम्मान वाला कोई होता तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget