एक्सप्लोरर

मेनोपॉज महिलाओं को किस तरह प्रभावित करता है, इसके लिए खुद को कैसे करें तैयार

Menopause Symptoms in Women: मेनोपॉज सिर्फ पीरियड्स बंद होना नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक बदलावों से भरा एक नेचुरल ट्रांजिशन है. जानिए इसके लक्षण, असर और तैयारी के उपाय.

Menopause Symptoms in Women: हर महिला की जिंदगी में एक समय ऐसा आता है. जब मासिक धर्म रुक जाते हैं. इसे ही मेनोपॉज़ कहते हैं. लेकिन क्या यह सिर्फ पीरियड्स बंद होना है? नहीं, यह एक पूरा ट्रांजिशन है. शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों से भरा हुआ दिखता है.

गायनोलॉजिस्ट डॉ. सुप्रिया पुराणिक कहती हैं, “मेनोपॉज़ कोई बीमारी नहीं है, यह एक नेचुरल फेज है, लेकिन अगर इसकी जानकारी पहले से हो और महिला मानसिक रूप से तैयार रहती हैं. आइए समझते हैं कि मेनोपॉज महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है और इससे निपटने के लिए क्या तैयारी जरूरी है.

ये भी पढ़े- World IVF Day 2025: फर्टिलिटी पर फुल स्टॉप, इस पर क्यों नहीं होती बात...समय रहते न जाना तो पछताना पड़ेगा

मेनोपॉज के सामान्य लक्षण क्या हैं?

मेनोपॉज आमतौर पर 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है. इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स कम हो जाते हैं, जिससे कई बदलाव देखने को मिलते हैं.

  • अनियमित पीरियड्स या पूरी तरह बंद होना
  • पसीना आना और गर्मी लगना
  • मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन
  • नींद की समस्या
  • थकान और एनर्जी की कमी
  • यौन इच्छा में कमी या वैजाइनल ड्रायनेस
  • हड्डियों में कमजोरी
  • इनमें से हर महिला को सभी लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ न कुछ बदलाव हर किसी को महसूस होते हैं

मानसिक और भावनात्मक प्रभाव

मेनोपॉज का असर सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं रहता. कई महिलाएं इस समय खुद को बेकार, कमजोर या अकेला महसूस करती हैं. उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी आ सकती है और कई बार ये डिप्रेशन या एंग्ज़ायटी में भी बदल सकता है. इसलिए जरूरी है कि, इस फेज को गंभीरता से लिया जाए और इसे ‘सिर्फ एक उम्र का बदलाव’ कहकर टाल न दिया जाए.

कैसे करें खुद को तैयार?

  • जानकारी लें: जितनी जल्दी आप मेनोपॉज़ के बारे में जानेंगी, उतना आसान होगा इससे निपटना
  • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं: संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद इस समय बेहद जरूरी है
  • मेडिकल जांच कराएं: हर साल बोन डेंसिटी, ब्लड प्रेशर और हार्मोन लेवल की जांच कराना फायदेमंद होता है
  • सपोर्ट सिस्टम बनाएं: परिवार, दोस्तों और प्रोफेशनल काउंसलिंग से बात करना मददगार हो सकता है
  • डॉक्टर से खुलकर बात करें: अगर कोई लक्षण बहुत परेशान कर रहे हों तो डॉक्टर से सलाह लेने में हिचकिचाएं नहीं

मेनोपॉज एक नई शुरुआत है, न की अंत. यह वो समय है जब महिला अपने अनुभव, आत्मबल और समझ के साथ खुद के लिए जीना शुरू कर सकती है. अगर इसे लेकर जागरूकता और तैयारी हो, तो यह फेज चुनौती नहीं, बल्कि आत्मशक्ति का प्रतीक बन सकता है.

ये भी पढ़ें: ये तो चमत्कार हो गया! 63 साल की बुजुर्ग ने कराया डेंटल इम्प्लांट, 10 साल बाद खुद ठीक हो गए कान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget