एक्सप्लोरर

IND vs ENG Trafford Weather: मैनचेस्टर में आज बारिश की संभावना, पढ़िए पिच रिपोर्ट; टॉस होगा महत्वपूर्ण

IND vs ENG 4th Old Trafford Weather Updates: आज मैनचेस्टर में बारिश की संभावना है, मैच इससे प्रभावित रहेगा और इसका असर पिच के बर्ताव पर भी पड़ेगा. इसलिए शुभमन गिल और बेन स्टोक्स चाहेंगे कि वह टॉस जीते.

आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला जाएगा. चोटिल खिलाड़ियों के कारण परेशान टीम इंडिया की मुसीबत मौसम भी बढ़ा रहा है. भारत को ये मैच हर हाल में जीतना है, क्योंकि अगर इंग्लैंड जीती तो वह सीरीज जीत जाएगी वहीं ड्रा हुआ तो फिर भारत पांचवा टेस्ट जीतकर भी सिर्फ सीरीज ड्रा ही कर पाएगी. जानिए पहले दिन की मौसम रिपोर्ट क्या कहती है, इसका पिच पर क्या असर पड़ेगा और टॉस जीतने वाले कप्तान क्या फैसला कर सकते हैं.

मैनचेस्टर में आज कैसा रहेगा मौसम?

बीबीसी वेदर के अनुसार आज मैंचस्टर में बारिश होने की संभावना है. लोकल समयनुसार मैच सुबह 11 बजे (भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे) से शुरू होगा. इस समय बारिश की संभावना कम है लेकिन बदल छाए रहेंगे. दूसरे सेशन में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है लेकिन तीसरे सेशन में बारिश की संभावना 15 प्रतिशत तक बताई गई है. पूरे दिन के खेल में तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के पहले दिन की पिच रिपोर्ट

इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पिच में नमी और बादलों से घिरे आसमान होने के कारण ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. ह्यूमिडिटी के कारण गेंदबाजों को स्विंग कराने में मदद मिल सकती है, और इस वजह से शुरुआती स्तर में बल्लेबाजों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी. हालांकि ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच समय के साथ सूख जाती है, यहां पिच को जल्दी सुखाने की अच्छी तकनीक मौजूद है. 

इसी रिपोर्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन के हवाले से कहा कि भारत के स्पिनर कुलदीप यादव इन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. नितीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

मौसम और पिच रिपोर्ट को देखकर समझा जा सकता है कि आज स्टोक्स या गिल में से जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकते हैं. सीरीज में भारत 1-2 से पिछड़ी हुई है. इंग्लैंड ने पहला और तीसरा टेस्ट जीता था. अभी तक खेले गए तीनों टेस्ट में इंग्लैंड ने ही टॉस जीता है.

मैनचेस्टर में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट रिकॉर्ड

  • कुल मैच- 9
  • इंग्लैंड ने जीते- 4
  • भारत ने जीते- 0
  • ड्रा- 5

भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां?

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget