एक्सप्लोरर

आज एक नए अवतार में लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती 7-सीटर, ये नए फीचर्स होंगे शामिल

Renault Triber Facelift: रेनॉल्ट आज भारत में अपनी अपडेटेड Triber Facelift नए LOGO के साथ लॉन्च कर रही है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या नए फीचर्स और डिजाइन मिलने वाला है.

Renault Triber Facelift को आज आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया जा रहा है. दरअसल, ये एक बजट एमपीवी है जिसे खासतौर पर फैमिली यूज और ज्यादा सीटिंग स्पेस के लिए पसंद किया जाता है. अब इस फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ने नया LOGO, अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर्स शामिल किए हैं.

पहली बार मिलेगा Renault का नया LOGO

  • नई ट्राइबर फेसलिफ्ट रेनो का नया LOGO लेकर आने वाली पहली कार होगी. Renault ने हाल ही में अपने ब्रांड पहचान को नया रूप दिया है और अब इसके सभी अपकमिंग मॉडल्स में यह नया LOGO देखने को मिलेगा.

फोटो से हुआ खुलासा

  • बता दें कि लॉन्च से पहले कंपनी ने पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन एक आधिकारिक फोटो जारी की गई है. इस फोटो में नई फ्रंट ग्रिल और बीच में क्रोम में नया रेनो LOGO नजर आता है. कार का कलर लाल है और फ्रंट ग्रिल ब्लैक कलर में है, जो इसे बोल्ड लुक देता है.

ट्राइबर फेसलिफ्ट में क्या होंगे बदलाव?

  • Renault Triber Facelift में कई कॉस्मेटिक और तकनीकी बदलाव किए गए हैं. इसमें नई फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन और हो सकता है कि रियर लाइट्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा. इसके इंटीरियर में नया ड्यूल-टोन थीम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया गया है. हालांकि साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है.

  • जहां तक कीमत की बात है, Renault ने अब तक ट्राइबर फेसलिफ्ट की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में 5,000 से 10,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6 लाख रुपये रहने की संभावना है.

  • Renault Triber Facelift का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से हो सकता है, जो पहले से ही इस सेगमेंट में पॉपुलर है. हालांकि कीमत के मामले में ट्राइबर एक किफायती विकल्प बन सकती है, जिससे यह मिडल क्लास परिवारों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: एक Toyota Fortuner पर कितना टैक्स लगाती है सरकार? कैलकुलेशन जानकर नहीं होगा यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget