एक्सप्लोरर

YouTube से कितनी कमाई करते हैं भुवन बाम? जानिए सालाना इनकम और नेटवर्थ

यूट्यूबर भुवन बाम ओटीटी के बाद अब बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जल्द ही वो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे.ऐसे में जानें उनकी नेटवर्थ.

यूट्यूबर भुवन बाम इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और स्ट्रगल की है. भुवन बाम को 'BB Ki Vines' से पॉपुलैरिटी मिली. यूट्यूबर के अलावा भुवन बाम कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर, सॉन्ग राइटर और लेखक भी हैं.

भुवन बाम एक मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका जन्म 22 जनवरी 1994 में हुआ था. ऐसे में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा है. भुवन जब 12वीं में पढ़ते थे उसी दौरान उनकी रुचि संगीत में बढ़ी. हालांकि, भुवन के पेरेंट्स ने इस दौरान उनकी समर्थन नहीं किया.

कैफे में गाते थे गाना

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और काॉलेज में ही क्लासिकल सिंगिंग सीखने लगे. उसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक कैफे में गाना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्हें 5000 रुपए प्रति महीने सैलरी मिला करती थी.भुवन बाम ने उसके बाद धीरे-धीरे संगीत बनाना से लेकर वाद्ययंत्र बजाना तक सीख लिया.

इस वीडियो से मिली पॉपुलैरिटी

भुवन बाम को पॉपुलैरिटी एक वीडियो से मिली थी, जिसमें उन्होंने 2014 कश्मीर बाढ़ की रिपोर्टिंग के दौरान एक रिपोर्टर द्वारा पूछे गए अनुचित सवाल को टारगेट किया था.पाकिस्तान में भुवन बाम का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था.यहीं से उनकी 'BB Ki Vines' की जर्नी शुरू हुई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)

कई कैरेक्टर का किया इजात

भुवन बाम ने 2015 में इस चैनल की शुरुआत की थी. उनके पहले वीडियो द चखना इश्यू को महज 10-15 व्यूज ही मिले थे जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया था.उसके बाद भुवन बाम अपने यूट्यूब चैनल पर बंचोद्दास, समीर फुद्दी, टीटू मामा, बबलू, पिंकी और मिस्टर होला जैसे कैरेक्टर लेकर आए, जिसके जरिए वो लोगों के फेवरेट बन गए.

म्यूजिक वीडियो में भी आ चुके हैं नजर

इतना ही नहीं भुवन बाम ने 2018 में एक डिजिटल सीरीज लॉन्च की जिसका नाम था 'टीटू टॉक्स'.वो पहले भारत के यूट्यूबर बने जिन्होंने 2018 में 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार कर लिया था. 2016 में उन्होंने तेरी मेरी कहानी म्यूजिक वीडियो के जरिए अपनी संगीत की जर्नी स्टार्ट की.उसके बाद उन्हें संग हूं तेरे, सफर, राहगुजार और अजनबी जैसे गाने में देखा गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)

जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ

उन्हें 2018 में शॉर्ट फिल्म प्लस माइनस में देखा गया था.इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का फिल्ममेयर अवॉर्ड मिला था. The Economic Times के अनुसार भुवन बाम की नेटवर्थ 122 करोड़ रुपए है. रिपोर्ट के अनुसार भुवन बाम हर महीने 95 लाख रुपए की कमाई करते हैं.

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वो यूट्यूब से साल में 70 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं. सिर्फ यूट्यूब के जरिए ही नहीं बल्कि विज्ञापन, ब्रांड कोलैबरेशन, म्यूजिक और वेब सीरीज से भी वो मोटी कमाई करते हैं.

ये भी पढ़ें:-YouTuber से फिल्मी हीरो बने भुवन बाम, धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका सिंह ने खोला बड़े भाई का सबसे बड़ा राज
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका ने खोला भाई का बड़ा राज
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget