एक्सप्लोरर

अजित पवार के मंत्री पर चाचा शरद पवार का बड़ा हमला, कहा- 'आत्मसम्मान वाला कोई होता तो...'

Maharashtra Politics: शरद पवार ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग पर कहा कि 'आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति इस्तीफा दे देता'. उन्होंने महाराष्ट्र में बढ़ते विवादों पर सरकार की नैतिकता पर भी सवाल उठाए.

Sharad Pawar on Dhananjay Munde: महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग के बीच तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, "आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति इस्तीफा दे देता."  

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार धनंजय मुंडे को उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कराड को बीड के मसाजोग में सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है.  

महायुति सरकार पर शरद पवार का निशाना
मुंडे के अलावा, महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री माणिकराव कोकाटे भी विवादों में घिरे हैं. उन पर जाली दस्तावेजों के ज़रिए निम्न आय वर्ग के घरों को हासिल करने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है. इस पर शरद पवार ने कहा, "यह महाराष्ट्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है."

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आरोपों का सामना करने वाले कुछ नेताओं ने नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस सरकार से नैतिकता की उम्मीद करना ही बेकार है."

नीलम गोरहे पर भी बरसे पवार  
शरद पवार ने शिवसेना की विधान परिषद सदस्य नीलम गोरहे की भी आलोचना की, जिन्होंने उद्धव ठाकरे पर पद पाने के लिए ‘मर्सिडीज कार देने’ का आरोप लगाया था. गोरहे ने हाल ही में दिल्ली में हुए 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में कहा था कि अविभाजित शिवसेना में भ्रष्ट तरीकों से पद बांटे गए थे, जिनमें मर्सिडीज कारों को उपहार में देना भी शामिल था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने कहा, "उनकी टिप्पणियां निराधार और मूर्खतापूर्ण हैं."

उन्होंने गोरहे के राजनीतिक सफर पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह पहले प्रकाश आंबेडकर के संगठन में थीं, फिर राकांपा, शिवसेना, और अंत में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गईं. अब जनता तय करेगी कि उन्होंने कोई राजनीतिक स्थिरता दिखाई है या नहीं."

महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद पर भी बोले पवार
शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा कर्नाटक के लिए बस सेवाएं निलंबित करने के फैसले की भी आलोचना की है. गौरतलब है कि चित्रदुर्ग में महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस और उसके चालक पर कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने कर्नाटक जाने वाली SC बसों को निलंबित कर दिया.

शरद पवार ने इस फैसले पर असहमति जताते हुए कहा, "बस सेवाओं को इस तरह रोकना आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनता है." 

महाराष्ट्र में धनंजय मुंडे और अन्य मंत्रियों पर लगे आरोपों से सरकार की छवि को झटका लगा है. शरद पवार ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है और महायुति सरकार की नैतिकता पर सवाल उठाए हैं. अब देखना यह होगा कि धनंजय मुंडे इस्तीफा देते हैं या सरकार इन आरोपों पर क्या रुख अपनाती है.

ये भी पढ़ें - Sharad Pawar News: पीएम मोदी के पानी देने वाले वीडियो पर शरद पवार बोले, 'उन्होंने भटकती आत्मा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget