एक्सप्लोरर

बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे ओवैसी? AIMIM चीफ ने बता दिया प्लान

असदुद्दीन ओवैसी बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए AIMIM के बिहार चीफ कोशिशें कर रहे हैं.

Asaduddin Owaisi on Mahagathbandhan: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी बिहार में इंडिया ब्लॉक के साथ विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. ओवैसी ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि बिहार में बीजेपी-एनडीए चुनाव जीते. हालांकि ये उन पर निर्भर है और वो अपना फैसला लेने के हकदार हैं. 
 
ओवैसी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, 'जो राजनीतिक पार्टी इस पर चुप है और सत्ता में आना चाह रहे हैं उनको जागना चाहिए. देखो मरने के बाद रोना बेकार है. तुम अभी राजनीतिक रूप से मरे नहीं हो, जिंदा रहने के लिए होश में आओ.   अभी तक हमारे प्रदेश अध्यक्ष कोशिश कर रहे हैं कि BJP-NDA को सत्ता में आने से रोका जाए. हम अपना चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे. हमने 2 विधानसभा में अपना उम्मीदवार उतार दिया है. हमारा सीमांचल के बाहर भी लड़ने का प्लान है.'

हमारे बिहार चीफ कोशिश कर रहे हैं- ओवैसी

महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अख्तरुल ईमान हमारे बिहार के अध्यक्ष हैं, वो ये कोशिश कर रहे हैं, लोगों को पता नहीं है कि मैंने 5 साल पहले कोशिश की थी इनके 2 सांसदों से संसद में बात की थी. अभी भी अख्तरुल ईमान कोशिश कर रहे हैं. हम भी नहीं चाहते कि भाजपा वहां से जीते. ये उन पर निर्भर है वो अपना फैसला लेने के हकदार हैं.'

ओवैसी ने वोटर लिस्ट की जांच के खिलाफ ECI को लिखा था लेटर 
 
असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में वोटर लिस्ट की दोबारा जांच का विरोध करते हुए भारत के मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा था. उन्होंने दावा किया, 'यह कानूनी रूप से संदिग्ध अभ्यास है जो चुनावों में वास्तविक मतदाताओं को बाहर कर देगा.' इतना ही नहीं ओवैसी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ECI पिछले दरवाजे से बिहार में एनआरसी लागू कर रहा है.

ओवैसी ने वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

उन्होंने X पर लिखा, 'वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए अब हर नागरिक को न सिर्फ यह साबित करने वाले दस्तावेज दिखाने होंगे कि उनका जन्म कब और कहां हुआ, बल्कि यह भी साबित करना होगा कि उनके माता-पिता का जन्म कब और कहां हुआ. यहां तक कि सबसे अच्छे अनुमानों के अनुसार भी सिर्फ तीन-चौथाई बर्थ रजिस्ट्रेशन होते हैं. ज्यादाकर सरकारी दस्तावेज खामियों से भरे हुए हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget