एक्सप्लोरर
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर लगवाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, पड़ोस वाली भाभी पूछेंगी कहां से लगवाई?
मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही इसे शुभ भी माना जाता है. हर महिला चाहती है कि उसकी मेहंदी सबसे सुंदर और अलग दिखे.
हरियाली तीज का त्योहार आने ही वाला है और इस बार यह 26 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. शादी-शुदा महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास होता है. इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, सजती-संवरती है और पूरा सोलह श्रृंगार करती हैं. इसी श्रृंगार का एक अहम हिस्सा मेहंदी होती है. मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही इसे शुभ भी माना जाता है. हर महिला चाहती है कि उसकी मेहंदी सबसे सुंदर और अलग दिखे, लेकिन आजकल इतनी सारी डिजाइन में से चुनना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है, ऐसे में चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन बताते हैं, जिसे लगवाने के बाद पड़ोस वाली भाभी पूछेंगी कहां से लगवाई.
1/6

शिव-पार्वती थीम वाली मेहंदी - हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है. ऐसे में आप एक हाथ में भोलेनाथ और दूसरे हाथ में माता पार्वती की आकृति वाला डिजाइन बनवा सकती हैं. इसके साथ आप ॐ नमः शिवाय भी लिखवा सकती हैं.
2/6

नई दुल्हन वाली मेहंदी - अगर आपकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ और ये पहली तीज है तो फर्स्ट तीज स्पेशल मेहंदी लगवाएं. इसमें अपने पति का नाम भी शामिल करें. इससे प्यार भी दिखेगा और डिजाइन में भी नयापन आएगा.
Published at : 23 Jul 2025 01:37 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बिहार
विश्व
साउथ सिनेमा

























