एक्सप्लोरर

Gmail यूजर्स सावधान! स्कैमर्स आपके पासवर्ड चुराने के लिए कर रहे हैं Gemini का इस्तेमाल, जानिए कैसे करें बचाव

स्कैमर्स Google Gemini AI का दुरुपयोग कर Gmail यूजर्स से छिपे हुए प्रॉम्प्ट्स के ज़रिए पासवर्ड चुराने की कोशिश कर रहे हैं.

अगर आप Gmail का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक नए Gmail स्कैम का खुलासा किया है, जिसमें स्कैमर्स Google Gemini AI टूल का दुरुपयोग कर रहे हैं. इस खतरनाक स्कैम का मकसद है - यूजर्स के Gmail पासवर्ड और अकाउंट डिटेल्स चुराना.

क्या है Gmail का Gemini स्कैम?

Google का Gemini एक AI टूल है जो Gmail जैसे एप्लिकेशन्स में साइडबार के जरिए इंटीग्रेट होता है. यह ईमेल्स का सारांश तैयार करता है, कैलेंडर अपडेट करता है और यूजर को स्मार्ट जवाब देने में मदद करता है, लेकिन अब हैकर्स इसी टूल का इस्तेमाल करके यूजर्स को धोखा दे रहे हैं.

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट मार्को फिगुएरोआ के अनुसार, स्कैमर्स ईमेल में छिपे हुए प्रॉम्प्ट्स (AI निर्देश) डालते हैं जो देखने में नजर नहीं आते. ये प्रॉम्प्ट्स HTML और CSS के जरिए सफेद रंग और जीरो फॉन्ट साइज में ईमेल में डाले जाते हैं ताकि वे यूजर की नजर से छिपे रहें.

जब यूजर ऐसे मेल को खोलकर Gemini से उसका सारांश बनाने को कहता है, तो AI टूल इन छिपे हुए निर्देशों को पढ़ लेता है और एक फर्जी चेतावनी जनरेट कर देता है. इस चेतावनी में लिखा होता है कि आपका Gmail अकाउंट हैक हो गया है और एक फर्जी कस्टमर सपोर्ट नंबर दिया जाता है. अगर यूजर उस नंबर पर कॉल करता है, तो स्कैमर्स उसे धोखे से अकाउंट की संवेदनशील जानकारियां दे देने को मजबूर कर सकते हैं.

 कैसे बचें इस AI-आधारित Gmail स्कैम से?

सुरक्षा विशेषज्ञों ने कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं जो इस तरह के स्कैम से आपकी रक्षा कर सकते हैं:

  1. अनजान ईमेल्स में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें.

  2. हमेशा वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें. असली Gmail का URL होता है: https://mail.google.com

  3. अगर कोई ईमेल संदिग्ध लगे, तुरंत उसे “Report phishing” के जरिए रिपोर्ट करें.

  4. अपने Gmail पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें.

  5. Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें - यह आपके अकाउंट की सुरक्षा को दोगुना कर देता है.

 करीब 1.8 अरब Gmail यूजर्स पर मंडरा रहा है खतरा

इस तरह के स्कैम का असर बहुत बड़ा हो सकता है क्योंकि दुनियाभर में Gmail के 1.8 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं. Google को इस बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन जब तक सुरक्षा अपडेट पूरी तरह लागू नहीं होते, यूजर्स की सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चलेगा Google Live Translate! जानें किन Phones में मिलेगा सपोर्ट
बिना इंटरनेट चलेगा Google Live Translate! जानें किन Phones में मिलेगा सपोर्ट
Google Maps में Police Alert कैसे काम करता है? समझें पूरा टेक सिस्टम
Google Maps में Police Alert कैसे काम करता है? समझें पूरा टेक सिस्टम
iPhone में कैसे एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट! जानें कैसे काम करेगा ये फीचर
iPhone में कैसे एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट! जानें कैसे काम करेगा ये फीचर
एक दिन सूरज न निकले तो सोलर कितने घंटे चलेगा, देखें हिसाब-किताब?
एक दिन सूरज न निकले तो सोलर कितने घंटे चलेगा, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'
IIT बॉम्बे में सुसाइड पर अभिजीत दीपके बोले, '...कितनों को जान गंवानी पड़ेगी?'
IIT बॉम्बे में सुसाइड पर अभिजीत दीपके बोले, '...कितनों को जान गंवानी पड़ेगी?'
35 या उससे कम गेंद में सेंचुरी, T20 में सिर्फ दो भारतीयों ने किया ऐसा, अभिषेक नंबर-1
35 या उससे कम गेंद में सेंचुरी, T20 में सिर्फ दो भारतीयों ने किया ऐसा, अभिषेक नंबर-1
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
चिराग पासवान हुए भावुक, आंसू पोंछते आए नजर, देखें वीडियो
चिराग पासवान हुए भावुक, आंसू पोंछते आए नजर, देखें वीडियो
किचन की चिमनी ऐसे करें साफ, चिपचिपी गंदगी झट से होगी दूर
किचन की चिमनी ऐसे करें साफ, चिपचिपी गंदगी झट से होगी दूर
क्या है Bluetooth Tethering? जानें कब करना चाहिए इसका इस्तेमाल
क्या है Bluetooth Tethering? जानें कब करना चाहिए इसका इस्तेमाल
Embed widget