एक्सप्लोरर

28 गेंदों में DSP का शतक, इंग्लैंड में हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना उड़ा दिए सबके होश

हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे में सिर्फ 28 गेंदों में शतक तक पहुंचते हुए धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया और एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

इंग्लैंड के मैदान पर एक बार फिर भारतीय क्रिकेट का परचम लहराया है, और इस बार कमाल किया एक ऐसे खिलाड़ी ने, जिन्हें लोग प्यार से “DSP” कहते हैं. अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये सिराज हैं, तो रुकिए! हम बात कर रहे हैं पंजाब पुलिस की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (DSP) हरमनप्रीत कौर की, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, जिन्होंने बल्ले से तूफान ला दिया.

इंग्लैंड की धरती पर जब टीम इंडिया की महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला गरजा तो स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. इस तूफानी पारी में उन्होंने न केवल शतक जड़ा, बल्कि अपने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है. ये वही हरमनप्रीत हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोग ‘रिटायर’ कराने की बातें करने लगे थे, लेकिन इस एक पारी ने सबको चुप करा दिया है.

ऐसे पूरा किया शतक

हरमनप्रीत ने सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में महज 82 गेंदों में 102 रन की जबरदस्त पारी खेली. खास बात यह रही कि उन्होंने 54 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद महज 28 गेंदों में उसे शतक में बदल दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके निकले, जिनमें से 12 ऑफ साइड की गेंदे थीं.

टीम को दिलाई निर्णायक जीत

तीन मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा था. पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड के नाम रहा. ऐसे में तीसरे मैच में हरमनप्रीत की कप्तानी पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 318 रन बनाए और इंग्लैंड को इस बड़े लक्ष्य के सामने झुकना पड़ा.

खत्म हुआ 266 दिन का सूखा

इस पारी के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने 266 दिनों बाद फिफ्टी प्लस स्कोर भी बनाया है, इतने लंबे समय तक फॉर्म से जूझ रही कप्तान की ये पारी उनके करियर को नई रफ्तार देने वाली साबित हो सकती है. यही नहीं, इस एक पारी ने आलोचकों को करारा जवाब भी दे दिया है.

बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड

हरमनप्रीत इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाली पहली विदेशी बल्लेबाज बन गई हैं.

पहला शतक- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन नाबाद

दूसरा शतक-  इंग्लैंड के खिलाफ 143 रन नाबाद

तीसरा शतक- अब 102 रन

इन तीन शतकों ने उन्हें विदेशी सरजमीं पर एक खतरनाक खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget