एक्सप्लोरर

Elon Musk या Tim Cook नहीं! अब ट्रंप के सबसे बड़े 'टेक ब्रो' बन सकते हैं ये हस्ती

Jensen Huang: एक समय था जब ट्रंप के पहले कार्यकाल में Apple के CEO टिम कुक को अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों का मास्टरमाइंड माना जाता था.

Jensen Huang: एक समय था जब ट्रंप के पहले कार्यकाल में Apple के CEO टिम कुक को अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों का मास्टरमाइंड माना जाता था. उन्होंने ट्रंप प्रशासन के साथ मजबूत संबंध बनाए और बीजिंग से भी दूरी नहीं बनाई. इसका नतीजा यह रहा कि एप्पल अमेरिकी टैक्स से बचा रहा और चीन में भी लगातार विकास करता रहा. लेकिन ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में हालात बदल चुके हैं. अब एप्पल का ताज Nvidia के सिर सजा है और इसके CEO जेन्सन हुआंग को आज अमेरिका के सबसे प्रभावशाली टेक लीडर के रूप में देखा जा रहा है. AI की दुनिया में Nvidia की सफलता ने हुआंग को सिर्फ एक कारोबारी नहीं बल्कि वैश्विक राजनीतिक चेहरा बना दिया है.

AI की ताकत और हुआंग का उदय

Wedbush एनालिस्ट डैन आइव्स कहते हैं, "AI क्रांति में Nvidia के चिप्स की भूमिका ने हुआंग को टिम कुक से कहीं आगे पहुंचा दिया है." उनका मानना है कि आज पूरी दुनिया में AI को ताकत देने वाला प्रमुख चिप केवल Nvidia का ही है. हाल ही में हुआंग ने बीजिंग का दौरा किया, जहां उन्होंने Nvidia के H20 AI चिप की बिक्री फिर से शुरू करने की घोषणा की.

इन चिप्स की चीन को बिक्री पर इस साल की शुरुआत में रोक लगी थी लेकिन हुआंग ने खुलकर इसका विरोध किया था और इसके खिलाफ लॉबिंग की थी. उनकी कोशिशें रंग लाईं और अब अमेरिका ने इस फैसले में ढील दी है.

राजनीति में बढ़ता दबदबा

इस ऐतिहासिक जीत से यह साफ है कि हुआंग का ट्रंप प्रशासन पर प्रभाव बढ़ता जा रहा है. चीन रवाना होने से पहले वे वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मुलाकात कर चुके थे. उनके इसी प्रभाव का नतीजा रहा कि H20 चिप पर लगे प्रतिबंध में नरमी आई. विशेषज्ञों के अनुसार, हुआंग ने अमेरिकी प्रशासन को समझाया कि चिप पर रोक लगाना अमेरिका की तकनीकी बढ़त को कमजोर कर सकता है और इससे चीनी कंपनियों को फायदा मिलेगा.

Nvidia ने हाल ही में UAE को सैकड़ों हजारों AI चिप्स की आपूर्ति का सौदा भी किया है जिसमें हुआंग ने ट्रंप के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी. यह सौदा अमेरिका की वैश्विक टेक लीडरशिप को मज़बूत करता है खासकर चीन की Huawei जैसी कंपनियों के मुकाबले.

टिम कुक और मस्क हुए पीछे

पहले माना जा रहा था कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में एलन मस्क प्रशासन के सबसे करीबी टेक लीडर होंगे लेकिन उनका ट्रंप से रिश्ता अब उतना मधुर नहीं रहा. वहीं टिम कुक को अब प्रशासन की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है खासकर एप्पल द्वारा भारत में निर्माण यूनिट्स शुरू करने पर.

ट्रंप प्रशासन के सलाहकार पीटर नवैरो ने हाल ही में कुक की आलोचना करते हुए कहा कि वे चीन से मैन्युफैक्चरिंग हटाने में बहुत धीमे हैं. कभी सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले कुक और एप्पल अब राजनीतिक क्षेत्र में पीछे छूटते दिख रहे हैं.

भविष्य की अनिश्चितताएं बरकरार

हालांकि हुआंग का प्रभाव फिलहाल शीर्ष पर है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थायी नहीं है. DGA-अलब्राइट स्टोनब्रिज ग्रुप के पॉल ट्रिओलो के अनुसार, ट्रंप प्रशासन की नीति में लगातार बदलाव होते रहे हैं जिससे कंपनियों को भारी नुकसान और री-डिज़ाइन की जरूरत पड़ी है.

इसके अलावा, अमेरिका फिलहाल सेमीकंडक्टर सेक्टर की जांच कर रहा है जिससे Nvidia एक बार फिर ट्रंप सरकार की नीतियों के निशाने पर आ सकती है. भले ही Nvidia कुछ निर्माण अमेरिका में कर रहा हो लेकिन उसका बड़ा हिस्सा अब भी ताइवान में होता है.

यह भी पढ़ें:

नहीं खरीदना iPhone तो 1.5 लाख रुपये की रेंज में आते हैं ये 5 प्रीमियम Android स्मार्टफोन्स! मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget