एक्सप्लोरर

इलेक्शन कमीशन ने उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर शुरू की प्रक्रिया, जल्द ही तारीख की होगी घोषणा

Vice President elections: चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है. उसने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि इलेक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है.

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने बुधवार (23 जुलाई) को प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी. इलेक्शन कमीशन ने कहा कि गृह मंत्रालय ने 22 जुलाई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी दी. उपराष्ट्रपति के चुनाव से जुड़ी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इलेक्शन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) को इस्तीफे की घोषणा की थी. वे इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे थे. राष्ट्रपति ने मंगलवार को इस्तीफे को मंजूरी दे दी थी. संविधान के अनुच्छेद 68 के तहत उपराष्ट्रपति का पद खाली होने के बाद जल्द से जल्द चुनाव करवाना अनिवार्य है. लिहाजा नियम के मुताबिक यह प्रक्रिया जल्दी ही पूरी होनी है.  

कौन करता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल करता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं. अगर नामांकन की बात करें तो उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार को कम से कम 20 प्रस्तावकों और 20 समर्थकों (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) का समर्थन चाहिए होता है. उसे नामांकन के साथ 15,000 रुपये की जमानत राशि भी जमा करनी होती है.

उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार की योग्यता

  • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए.
  • उसे राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता रखनी चाहिए.
  • वह किसी तरह के लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए.

जगदीप धनखड़ ने अचानक क्यों दे दिया इस्तीफा?

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष के नेता अपने-अपने हिसाब से कई कारण बता चुके हैं. पी. चिदंबरम ने कहा था कि सरकार का धनखड़ पर से भरोसा उठ गया था, उन्हें इसी वजह से इस्तीफा देना पड़ा. हालांकि एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि धनखड़ के पास केंद्र सरकार से एक फोन कॉल आया था. उनकी चीफ जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग को लेकर बहस हुई थी. रिपोर्ट में कहा गया कि धनखड़ ने इसी के बाद इस्तीफा दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget