एक्सप्लोरर

ब्रिटिश YouTuber ने ISKCON रेस्टोरेंट लंदन में खाया चिकन! बवाल मचने पर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

British Youtuber: ब्रिटेन के यूट्यूबर 'Cenzo' एक वीडियो के चलते विवादों में आ गए हैं. वीडियो में वह लंदन स्थित ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट में बैठकर KFC से लाया हुआ चिकन खाते नजर आते हैं.

British Youtuber: ब्रिटेन के यूट्यूबर 'Cenzo' एक वीडियो के चलते विवादों में आ गए हैं. वीडियो में वह लंदन स्थित ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट में बैठकर KFC से लाया हुआ चिकन खाते नजर आते हैं. यह रेस्टोरेंट कृष्ण भक्तों द्वारा चलाया जाता है और पूरी तरह से शाकाहारी है. यहां मांसाहार सख्ती से वर्जित है क्योंकि यह धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा स्थान है.

जानबूझकर नियमों की अनदेखी?

वीडियो में Cenzo पहले पूछते हैं कि क्या यहां मांस मिलता है और जब जवाब ‘नहीं’ मिलता है तो वह अपनी चिकन डिश टेबल पर रखकर खाना शुरू कर देते हैं. इतना ही नहीं, वह वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों को भी वह मांसाहारी खाना ऑफर करते हैं. इससे रेस्टोरेंट का माहौल असहज हो गया और अंततः कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया.

लोगों में गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और Cenzo पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा. लोगों ने इसे जानबूझकर किया गया अपमान बताया और कहा कि यह किसी पवित्र स्थान का मजाक उड़ाने जैसा है. कई यूज़र्स ने इसे सांस्कृतिक और नस्लीय असंवेदनशीलता की श्रेणी में भी रखा.

YouTuber ने दी सफाई

बढ़ते विरोध के बाद Cenzo ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने इस रेस्टोरेंट से संपर्क कर लिया है और खुद जाकर माफी मांगने की योजना है. उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनका "गलत समय पर किया गया, गैर-जिम्मेदाराना" कदम था और उन्होंने एक ऐसी सीमा लांघ दी जिसे नहीं लांघना चाहिए था. Cenzo ने कहा, “मेरे लिए वो एक मजाक था, लेकिन असल में यह मजाक नहीं था.”

धार्मिक मान्यताओं को समझने की कोशिश

सोशल मीडिया पर हो रहे आलोचनाओं के बाद Cenzo ने बताया कि उन्होंने ISKCON और गोविंदा रेस्टोरेंट के धार्मिक मूल्यों और परंपराओं को लेकर रिसर्च की. उन्होंने स्वीकार किया कि वहां की मान्यताएं हिंसा रहित जीवन और पशु-पक्षियों के प्रति करुणा पर आधारित हैं. Cenzo ने कहा कि उनकी हरकत उस समुदाय को ठेस पहुंचाने वाली थी और वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं.

वीडियो हटाया, जागरूकता पर सवाल

हालांकि Cenzo का कहना है कि उन्हें इस रेस्टोरेंट के धार्मिक जुड़ाव की पूरी जानकारी नहीं थी लेकिन वह ISKCON मंदिर के पास ही थे जब उन्होंने वीडियो शूट किया. उन्होंने इस कृत्य को एक “ग़लत तरीके से किया गया मज़ाक” बताया और अब वह वीडियो अपने चैनल से हटा चुके हैं.

प्रैंक कल्चर बनाम धार्मिक सम्मान

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मज़ाक और कंटेंट के नाम पर धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं की अनदेखी जायज़ है? Cenzo के इस वीडियो ने कंटेंट क्रिएटर्स की सामाजिक ज़िम्मेदारी और बहुसांस्कृतिक समाज में संवेदनशीलता की अहमियत पर नई बहस छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget