एक्सप्लोरर

वो इकलौता बल्लेबाज कौन है जिसने मैनचेस्टर के मैदान पर लगाया है तिहरा शतक, जानिए

23-28 जुलाई 1964 को यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बॉब सिंपसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जाना है. टेस्ट इतिहास में बॉब सिंपसन ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इस मैदान पर तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. आइए, इस मुकाबले में बारे में विस्तार से जानते हैं.

23-28 जुलाई 1964 को यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बॉब सिंपसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.

बॉब सिंपसन, बिल लॉरी के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की.

बिल लॉरी 313 गेंदों में 106 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, सिंपसन दूसरे छोर पर खूंटा जमाए रहे. बॉब सिंपसन ने ब्रायन बूथ (98) के साथ पांचवें विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 600 के पार पहुंचा दिया.

सिंपसन ने 743 गेंदों का सामना करते हुए 311 रन की पारी खेली. सिंपसन ने 762 मिनट बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और 23 चौके निकले. सिंपसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 656/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की.

विपक्षी टीम की ओर से जॉन प्राइस ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि फ्रेड रम्सी और टॉम कार्टराईट ने दो-दो विकेट चटकाए.

इसके जवाब में, इंग्लैंड 15 के स्कोर पर जॉन एडरिच (6) का विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से कप्तान टेड डेक्सटर ने सलामी बल्लेबाज ज्योफ बॉयकॉट के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला.

ज्योफ बॉयकॉट 58 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. इसके बाद कप्तान ने केन बैरिंगटन के साथ तीसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी की. डेक्सटर 174 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बैरिंगटन ने 256 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 611 रन बनाए। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्राहम मैकेंजी ने सर्वाधिक सात शिकार किए, जबकि टॉम वीवर्स ने शेष तीन विकेट निकाले.

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो ओवर खेले, जिसमें कोई विकेट गंवाए बगैर चार रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget