एक्सप्लोरर

US-जापान ट्रेड डील से मजबूत डॉलर के सामने धराशायी हुआ रुपया, जानें आज टूटकर कितना गिरा नीचे

US Dollars vs Indian Rupees Exchange Rate: विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख ने रुपये में भारी गिरावट से रोका. लेकिन उसके बावजूद अमेरिका और जापान बीच व्यापार समझौते ऐलान के बाद अमेरिकी करेंसी में मजबूत आयी है.

Dollar vs Rupee: क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपये में गिरावट आयी है. बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 86.41 पर खुला. एक दिन पहले 86.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख ने रुपये में भारी गिरावट से रोका. इसके बावजूद अमेरिका-जापान के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद अमेरिकी करेंसी में मजबूती आयी है.

यूएस-जापान ट्रेड डील से डॉलर मजबूत

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.44 पर आ गया, जो एक दिन पहले के सत्र में कारोबार करते हुए 97.39 पर बंद हुआ था. डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट में बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 209.09 अंक की उछाल के साथ 82,395.90 अंक पहुंच गया. जबकि एनएसई पर निफ्टी-50 भी 60.45 अंक चढ़कर 25,121.35 अंक पर पहुंच गया.

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे. उन्होंने शुद्ध रूप से 3,548.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. एलकेपी सिक्योरिटीज में कॉमोडिटी एंड करेंसी के रिसर्च एनालिस्ट (वाइस प्रसिडेंट) जतीन त्रिवेदी का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 85.75 से 86.60 के बीच रह सकता है.   

ट्रंप बोले- जापान को खोलनी होंगी सीमाएं

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर कहा कि यूएस के साथ समझौते के तहत जापान को अपनी सीमाएं खोलनी होंगी, जिससे अमेरिका से आयातित ऑटोमोबाइल और अतिरिक्त कृषि उत्पादों को वहां पर एंट्री मिल सके.

हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से ऑटोमोबाइल व्यापार को लेकर जापान की आलोचना करते रहे हैं. इसके साथ ही, वे दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को लेकर भी अपनी चिंता जताते रहे हैं. ब्लूमबर्ग की  रिपोर्ट के मुताबिक, जापान का अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा गाड़ियों और उनके पुर्जों से संबंधित है.

ये भी पढ़ें: यूएस-जापान ट्रेड डील से मजबूत डॉलर के सामने धराशायी हुआ रुपया, जानें आज कितना हुआ कमजोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget