एक्सप्लोरर

मानसून में स्किन को रखें हेल्दी और इंफेक्शन-फ्री, ये टिप्स आएंगे हर किसी के काम

इस समय हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा होती है, जो स्किन को चिपचिपा और गीला बना देती है. यही वजह है कि बैक्टीरिया और फंगस को पनपने का अच्छा मौका मिल जाता है.

मानसून जितना खूबसूरत होता है, उतनी ही सावधानी इस मौसम में स्किन को लेकर भी जरूरी होती है. मानसून का मौसम बारिश, ठंडी हवाओं और राहत के साथ-साथ स्किन से जुड़ी कई परेशानियां भी लेकर आता है. इस समय हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा होती है, जो स्किन को चिपचिपा और गीला बना देती है. यही वजह है कि बैक्टीरिया और फंगस को पनपने का अच्छा मौका मिल जाता है. अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह छोटी-छोटी दिक्कतें बड़े इंफेक्शन में बदल सकती हैं. ऐसे में अगर आप थोड़ी सी साफ-सफाई और बचाव के टिप्स अपने डेली रूटीन में अपनाएं तो आप इन नॉर्मल स्किन इंफेक्शन से खुद को बचा सकते हैं. आइए जानते हैं मानसून में स्किन को हेल्दी और इंफेक्शन-फ्री रखने के टिप्स क्या हैं.

क्या है मानसून में होने वाले कॉमन स्किन इंफेक्शन?

1. दाद – दाद एक आम फंगल इन्फेक्शन है, जो स्किन पर गोल लाल निशान बनाता है. इसके कारण स्किन में बहुत ज्यादा खुजली होती है. यह फंगल इंफेक्शन नमी और पसीने की वजह से फैलता है, खासकर अगर आप साफ-सफाई का ध्यान न रखें तो यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. इससे बचाव के लिए कुछ टिप्स को डेली रूटीन में शामिल करें जैसे :

- रोज नहा के शरीर को सुखाएं

- सूती और ढीले कपड़े पहनें

- तौलिये, कपड़े किसी के साथ शेयर न करें

- समय पर एंटी फंगल क्रीम लगाएं

- जूते-सॉक्स हमेशा सूखे पहनें

2. फॉलिकुलाइटिस - फॉलिकुलाइटिस भी बारिश के मौसम में होने वाली सबसे कॉमन स्किन इंफेक्शन है. इस इंफेक्शन में बालों की जड़ों में सूजन और फुंसियां यानी दाने हो जाते हैं. पसीना, गंदगी और लगातार स्किन में पसीने की वजह से बालों की जड़ों में सूजन आ जाती है, जिससे फुंसियां यानी दाने निकलने लगते हैं यह इंफेक्शन स्किन के उन हिस्सों में होता है जहां हेयर ग्रोथ हो रही हैं, खुजली वाली लाल फुंसियां, हल्की जलन और स्किन पर दर्द या सूजन इसके लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में इस इंफेक्शन से बचने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं जैसे :

- नहाते वक्त एलोवेरा या टी-ट्री ऑयल का यूज

- बहुत टाइट कपड़े या शेविंग से बचें

- हल्के हाथों से स्क्रब करें

- हफ्ते में 1-2 बार स्किन को हल्के हाथों से साफ करें

- अगर दाने बढ़ें तो डॉक्टर से मिलें

3. एथलीट फुट – यह भी एक फंगल इंफेक्शन होता है, जो आमतौर पर पैरों की उंगलियों के बीच होता है. यह इंफेक्शन बारिश में नमी और गीले जूते के कारण होता है. जिसके कारण पैरों की उंगलियों के बीच खुजली, स्किन छिलने या फटना और जलन या लालपन जैसे परेशानियां होती हैं. इससे बचाव के लिए आप इन टिप्स को अपने रूटीन में शामिल करें :
पैरों को रोज अच्छे से धोकर सुखाएं

- गीले सोक्स और जूते तुरंत बदलें

- जरूरत पड़ने पर एंटीफंगल पाउडर लगाएं

- खुले और कंफर्टेबल जूते पहनें

4. हीट रैशेज और घमौरियां – ज्यादा पसीना आने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे छोटी-छोटी रैशेज और घमौरियां हो जाती हैं. जो खासकर बच्चों में बहुत आम है. इसके कारण गर्दन, पीठ और छाती पर छोटे लाल या सफेद दाने हो जाते है, खुजली और जलन होने लगती है, साथ ही पसीना रोकने पर दर्द भी होता है. ऐसे में कुछ बचाव के तरीके अपनाकर आप इससे बच सकते हैं जैसे :

- ठंडे पानी से नहाएं

- कॉटन और ढीले कपड़े पहनें

- स्किन को रगड़ें नहीं, हल्के से सुखाएं

- कैलामाइन लोशन या ओटमील लोशन लगाएं

- अगर घमौरियां 4-5 दिन में ठीक न हों, तो डॉक्टर से सलाह लें

5. एरिथ्रास्मा – यह इंफेक्शन शरीर की उन जगहों पर होता है जहां स्किन आपस में रब होती है और वहां नमी बनी रहती है, जैसे आर्मपीट, कमर या पैर की उंगलियों के बीच. इसके कारण स्किन पर चकत्ते,खुजली और जलन, स्किन पर बदबू या चिपचिपाहट होने लगती है. इससे बचने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं :

- नहाने के लिए एंटीबैक्टीरियल साबुन यूज करें

- रोजाना नहाएं और स्किन को पूरी तरह सुखाएं

- टाइट कपड़े पहनने से बचें

- एंटी बैक्टीरियल पाउडर या क्रीम का यूज करें

- अगर दाने बढ़ें या 2 हफ्ते में न जाएं, तो डॉक्टर से मिलें

स्किन को हेल्दी और इंफेक्शन-फ्री रखने के टिप्स क्या हैं?

- दिन में कम से कम एक बार ठंडे पानी से जरूर नहाएं

- स्किन को रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं

- गीले कपड़े, सॉक्स या अंडरगारमेंट तुरंत बदलें

- कपड़े धोते समय एंटीसेप्टिक लिक्विड का यूज करें

- कॉटन के कपड़े पहने और शरीर को खुली हवा लगने दें

- स्किन पर कोई भी दिक्कत दिखे, तो खुद से इलाज करने की बजाय डॉक्टर की सलाह लें

- पसीना साफ करते रहें, खासकर आर्मपीट, कमर और उंगलियों के बीच

- नमी वाली जगहों पर एंटीफंगल पाउडर लगाएं

यह भी पढ़े : उम्र और जेंडर के अनुसार कितने पुशअप्स करना है पर्याप्त? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget