एक्सप्लोरर

शिक्षा में भी जेंडर गैप! प्राइवेट स्कूलों में लड़कियों से कहीं ज्यादा हैं लड़के

शिक्षा के क्षेत्र को लेकर कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक आज भी प्राइवेट स्कूलों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या बेहद कम है.

शिक्षा का अधिकार हर बच्चे का है चाहे वह लड़का हो या लड़की. लेकिन भारत में आज भी यह बराबरी कागजों तक ही सीमित है. खासतौर पर जब बात प्राइवेट स्कूलों की आती है, तो यह असमानता और भी साफ हो जाती है. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट बताती है कि देश के निजी स्कूलों में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या आज भी कहीं ज्यादा है और यह फासला पिछले दस सालों में कम होने के बजाय लगातार बना हुआ है.

पिछले एक दशक में भारत में निजी स्कूलों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. सरकारी स्कूलों पर से अभिभावकों का भरोसा घटा है और वे अपने बच्चों को बेहतर सुविधाओं और अंग्रेजी माध्यम की उम्मीद में निजी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं. लेकिन इस बदलाव का फायदा ज्यादातर लड़कों को मिला है.

आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले कुल बच्चों में से 61 प्रतिशत लड़के हैं, जबकि लड़कियों की हिस्सेदारी केवल 39 प्रतिशत है. यानी हर 10 छात्रों में सिर्फ 4 ही लड़कियां हैं. इसके उलट, सरकारी स्कूलों में लड़कियों की हिस्सेदारी करीब 49 प्रतिशत है, जो थोड़ी बेहतर स्थिति दिखाती है.

ये राज्य कर रहे बेहतर प्रदर्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो ये असमानता केवल एक या दो राज्यों तक सीमित नहीं है. खासतौर पर उत्तर भारत और पश्चिमी भारत के राज्यों में यह खाई और गहरी है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में प्राइवेट स्कूलों में लड़कियों का नामांकन देश के औसत (48.1%) से भी नीचे है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्य जैसे मेघालय और मिजोरम इस मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां लड़कियों की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत अधिक है.

क्या हैं वजह?

अब सवाल ये उठता है कि ऐसा क्यों हो रहा है? इसकी कई वजहें सामने आती हैं. सबसे पहली है पारिवारिक सोच. आज भी बहुत से परिवार लड़कों को ही पढ़ाई में निवेश के लायक मानते हैं. दूसरी वजह है प्राइवेट स्कूलों की महंगी फीस, जिससे कई बार परिवार एक ही बच्चे की पढ़ाई अफोर्ड कर सकते हैं और उस स्थिति में वो लड़के को प्राथमिकता देते हैं. तीसरी बड़ी चिंता होती है लड़कियों की सुरक्षा और स्कूल की दूरी, जिसके चलते कई अभिभावक उन्हें दूर के प्राइवेट स्कूलों में नहीं भेजते.

यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग के बाद चपरासी की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Delhi University Admission 2026: DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 
राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget