एक्सप्लोरर

सपा विधायक जाहिद अली बेग को बड़ी राहत, जमानत अर्जी मंजूर, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग को बड़ी राहत मिली है. सपा विधायक की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है.

उत्तर प्रदेश स्थित भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर में नाबालिग नौकरानी मिलने के मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा विधायक जाहिद बेग को राहत मिली है. हाईकोर्ट ने सपा विधायक जाहिद बेग की ज़मानत अर्जी मंजूर कर ली है. जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई.

जाहिद बेग के खिलाफ  13 सितंबर 2024 को भदोही जिले के भदोही थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी.

एफआईआर में आरोप लगाया है कि 9 सितंबर 2024 को विधायक के घर में बंद कमरे में नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध रूप से मिला था. इस मामले में जब जांच हुई तो संज्ञान में आया कि एक अन्य नाबालिग लड़की विधायक के घर मे घरेलू नौकरानी के रूप में काम कर रही है.

मस्जिद में अखिलेश यादव, उठे सवाल तो डिंपल यादव ने बताया 'मीटिंग का सच'

विधायक के घर से नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया था. भदोही कोतवाली में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बाल श्रम और मानव तस्करी के आरोप में सपा विधायक जाहिद बेग पर एफआईआर दर्ज कराया था. विधायक ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

क्या है मामला?
दरअसल, विधायक जाहिद बेग के खिलाफ 13 सितंबर 2024 को भदोही जिले के भदोही थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. एफआईआर के मुताबिक, 9 सितंबर 2024 को विधायक के सरकारी आवास में एक नाबालिग लड़की का शव बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था. इस घटना के बाद जब पुलिस और प्रशासन ने जांच की तो एक और नाबालिग लड़की के घर में घरेलू नौकरानी के रूप में कार्यरत होने की बात सामने आई.

जांच के दौरान उस दूसरी नाबालिग लड़की को घर से मुक्त कराया गया. मामले की रिपोर्ट श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दर्ज कराई थी, जिसमें बाल श्रम निषेध कानून और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. एफआईआर में सपा विधायक जाहिद बेग को सीधे तौर पर आरोपी बनाया गया.

क्या बोले वकील?
उनके अधिवक्ता जीशान मज़हर शकील ने बताया कि कानूनी पक्रिया पूर्ण होने पर विधायक जल्द ही प्रयागराज की नैनी जेल से बाहर आ जायेंगे.

वरिष्ठ अधिवक्ता मज़हर शकील ने बताया कि भदोही सदर कोतवाली में सपा विधायक जाहिद बेग और पत्नी सीमा बेग के खिलाफ नाबालिग नौकरानी से मारपीट बदसुलूकी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करना और वर्षों से नाबालिग लड़की से 24 घंटे घरेलू काम करवाने के लिए क्राइम नम्बर 185/24 भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 108 और धारा 143/4/5, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 79 व बंधित श्रम पद्धति उन्मूलन अधिनियम (बाल बंधुआ), 1976 की धारा 4/16 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था.वहीं इस दौरान कोर्ट में सरेंडर करने के दौरान पुलिस से मारपीट और वर्दी फाड़ने को लेकर भी BNS की धारा 121/2, 132, 221 के तहत अलग अलग थाने में मुकदमें दर्ज़ है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget