एक्सप्लोरर

छूट गई ट्रेन तब भी बेकार नहीं होता आपका टिकट, रेलवे के इस नियम को नहीं जानते होंगे आप

Train Missed Ticket Rule: अगर आपकी भी ट्रेन छूट जाए तो टिकट को बेकार मानकर उसे फेंके नहीं. बल्कि आपके टिकट का सही इस्तेमाल अब भी हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी. 

भारत में हर दिन करीब ढाई करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं. इतनी बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं. लेकिन इनमें से ज्यादातर को रेलवे के कुछ जरूरी नियमों की जानकारी नहीं होती.कई लोगों की जब टिकट होने के बावजूद ट्रेन छूट जाती है तो लोग मान लेते हैं कि अब उनका टिकट बेकार हो गया. लेकिन वाकई में ऐसा नहीं है. 

रेलवे की व्यवस्था का सही तरीके से फायदा उठाकर यात्री अपने नुकसान को बचा सकते हैं. मगर ज्यादातर लोगों को इस नियम के बारे में पता ही नहीं होता है. इसलिए अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो ध्यान रखें. आपके टिकट का सही इस्तेमाल अब भी हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी. 

क्या ट्रेन छूट जाए तो टिकट बेकार नहीं होता?

अगर आपने ट्रेन का टिकट लिया और आपकी ट्रेन छूट गई तो परेशान होकर टिकट फेंकने की जरूरत नहीं है. बहुत से लोग यही गलती कर बैठते हैं. जबकि ऐसा करने से नुकसान होता है. रेलवे के नियमों के तहत आपकी टिकट अब भी काम आ सकती है. अगर आपने अनरिजर्व यानी जनरल टिकट ली है.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान निधि के भरोसे ही बैठे हैं आप? ये सरकारी योजनाएं भी बदल सकती हैं अन्नदाता की किस्मत, जानिए काम की बात

तो आप उसी टिकट से वैलिडिटी पीरियड के अंदर किसी दूसरी ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर सकते हैं. इसमें छोटी दूरी के टिकट पर 3 घंटे और लंबी दूरी के टिकट पर 24 घंटे तक इसका फायदा लिया जा सकता है. हालांकि आपको बता दें रिजर्व टिकट वालों के लिए यह सुविधा नहीं मिलती है.

रिजर्व टिकट वाले कर सकते हैं टीडीआर फाइल

अगर आपने रिजर्वेशन कराया था और ट्रेन छूट गई तब भी आपका टिकट बेकार नहीं होता है. ऐसे केस में आप टीडीआर यानी टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट फाइल कर सकते हैं. टीडीआर फाइल करके आप रेलवे से अपने टिकट का रिफंड मांग सकते हैं. इसके लिए आपको ट्रेन छूटने के 4 घंटे के भीतर ऑनलाइन टीडीआर भरना होता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे हैं साथ तो हो जाएं सावधान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर देना होगा डबल चालान; आएगा नया नियम

आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए इस प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. अगर आप सही टाइम लिमिट के अंदर टीडीआर फाइल कर देते हैं. तो रेलवे कुछ कटौती के बाद आपका पैसा लौटा देता है. ध्यान रखें कि जनरल टिकट वालों को ये सुविधा नहीं मिलती. यह सिर्फ रिजर्व टिकट पर लागू होती है. वहीं अगर अपने काउंटर से टिकट लिया है तो आपको वहीं जाकर टीडीआर फाइल करना होगा. 

यह भी पढ़ें: कितने तरीके के होते हैं आधार, जानिए कौन-सा किस काम के लिए होता है इस्तेमाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget