एक्सप्लोरर

Cyclone Gulab Live: चक्रवात गुलाब ने नॉर्थ आंध्र और साउथ ओडिशा के तटों को पार किया, दो मछुआरों की मौत

Cyclone Gulab Live: पीएम मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

Key Events
Cyclone Gulab Live Updates: Landfall Process Begins Odisha Andhra Pradesh NDRF Team Deployed IMD Alert Cyclone Gulab Speed Tracking Cyclone Gulab Live: चक्रवात गुलाब ने नॉर्थ आंध्र और साउथ ओडिशा के तटों को पार किया, दो मछुआरों की मौत
(फोटो- PTI)

Background

Cyclone Gulab Live: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात गुलाब के तट से टकराने की प्रक्रिया रविवार शाम से शुरू हो गई है और यह करीब तीन घंटे तक जारी रह सकती है. इस प्रक्रिया ने आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच के भूभाग को प्रभावित किया है. आईएमडी ने एक बयान में कहा, 'नवीनतम मौसम संबंधी टिप्पणियों के अनुसार, बादल तटीय क्षेत्रों पर छा गए हैं और इस तरह उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे दक्षिण तटीय ओडिशा में चक्रवात की प्रक्रिया शुरू हो गई है.' एक अधिकारी ने कहा कि तट से टकराने के दौरान चक्रवात की हवा की गति लगभग 90 किमी प्रति घंटे है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के मद्देनजर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों नवीन पटनायक और वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की और इससे उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने दोनों मुख्यमंत्रियों को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन भी दिया. 

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की और चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया. केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. मैं सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं.’’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ओडिशा के कुछ हिस्सों में चक्रवात से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से चर्चा की. इससे निपटने के लिए केंद्र हरसंभव मदद का आश्वासन देता है. सभी की सुरक्षा और खुशहाली की कामना करता हूं.’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मई में तबाही मचाने वाले ‘यास’ तूफान के बाद चार महीनों में राज्य में आनेवाला ‘गुलाब’ दूसरा तूफान है. इसके आधी रात के करीब गोपालपुर और आंध्र प्रदेश में कलिंगपत्तनम के बीच दस्तक देने की संभावना है.

विभाग ने बताया कि यह तूफान गोपालपुर से करीब 125 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और कलिंगपत्तनम से 160 किलोमीटर पूर्व में स्थित है. तूफान समुद्र में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा के दक्षिण एवं तटीय क्षेत्रों में रविवार से बारिश शुरू हो गयी है.

22:38 PM (IST)  •  26 Sep 2021

ओडिशा के इन जिलों में बढ़ सकती है बारिश

ओडिशा के एसआरसी पीके जेना ने बताया कि चक्रवात गुलाब की वजह से ओडिशा के गजपति, रायगडा और कोरापुट जिलों में आज रात बारिश बढ़ सकती है. अब तक गंजम से 10000 सहित कुल 39000 लोगों को निकाला जा चुका है.

21:38 PM (IST)  •  26 Sep 2021

अगले छह घंटे में कमजोर पड़ जाएगा चक्रवात गुलाब

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात गुलाब अगले 6 घंटों के दौरान कमज़ोर पड़ जाएगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget