एक्सप्लोरर

डेढ़ KM दूर छिपा दुश्मन भी हो जाएगा ढेर, भारत की पहली स्नाइपर राइफल 338 सैबर का शुरू हुआ एक्सपोर्ट

PM Modi Make For The World Initiative: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मित्र देशों को हथियार सप्लाई करने के लिए 'मेक फॉर द वर्ल्ड' का नारा दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक फॉर द वर्ल्ड का सपना साकार होता दिखाई पड़ रहा है, क्योंकि अब देश की कंपनियों ने मित्र-देशों को हथियार सप्लाई करना शुरू कर दिया है. बेंगलुरु की एक ऐसी ही कंपनी है ट्रिपल-एस (SSS) डिफेंस, जिसने आर्मेनिया को स्नाइपर राइफल एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. खास बात है कि अभी तक देश की सेना और पुलिस तक रूस और दूसरे देशों की स्नाइपर राइफल इस्तेमाल करती हैं.

राजधानी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय होमलैंड सिक्योरिटी एंड पुलिस एक्सपो (31 जुलाई-1 अगस्त) में देश-विदेश की कंपनियां अपने हथियारों की प्रदर्शनी लगा रही हैं. प्रदर्शनी में ट्रिपल-S कंपनी ने अपनी असॉल्ट राइफल से लेकर सब-मशीन गन और स्नाइपर राइफल का प्रदर्शन किया है. कंपनी के स्टॉल पर पुलिस और पैरा-मिलिट्री के अधिकारियों से लेकर आर्म्स एक्सपर्ट की भारी भीड़ जुटी है. कंपनी का दावा है कि ये सभी स्वदेशी हथियार हैं, जिनका रिसर्च एंड डेवलपमेंट से लेकर उत्पादन तक देश में ही किया गया है.

डेढ़ किलोमीटर दूर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है 338 सैबर

ट्रिपल-S डिफेंस, देश की पहली ऐसी प्राइवेट कंपनी है, जिसने अपनी स्नाइपर राइफल को एक्सपोर्ट किया है. कंपनी के सीईओ विवेक कृष्णन ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि उनकी इस स्नाइपर राइफल को 338 सैबर के नाम से जाना जाता है. इस स्नाइपर राइफल में .338 लैपुआ मैग्नम कैलिबर की गोली (बुलेट) का इस्तेमाल होता है. इसी स्नाइपर राइफल की रेंज 1,500 मीटर से ज्यादा है.

NSG कर रही 338 सैबर को खरीदने की तैयारी

कंपनी के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश की एलीट-फोर्स नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) ने इस सैबर राइफल का इस्तेमाल किया था. सैबर राइफल का रिजल्ट, अमेरिका और दूसरे देशों की स्नाइपर राइफल से बेहतर साबित हुआ. यही वजह है कि NSG भी अब इस स्नाइपर राइफल को खरीदने की तैयारी कर रही है. कंपनी की असॉल्ट राइफल भी उत्तर प्रदेश पुलिस की STF और हरियाणा पुलिस इस्तेमाल कर रही है.

2024-25 में भारत में 23 हजार करोड़ का किया रक्षा निर्यात

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही पीएम मोदी ने मित्र-देशों को हथियार सप्लाई करने के लिए मेक फॉर द वर्ल्ड का नारा दिया है. यही वजह है कि ट्रिपल-एस जैसी कंपनियां, राइफल और बुलेट तक एक्सपोर्ट कर रही हैं.

पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) में देश का रक्षा निर्यात 23 हजार करोड़ (लगभग 2.76 बिलियन यूएस डॉलर) के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था. खास बात ये कि रक्षा निर्यात में देश की प्राइवेट इंडस्ट्रीज ने पब्लिक सेक्टर से बाजी मार ली है. साल 2024-25 के रक्षा निर्यात में निजी क्षेत्र और DPSU ने क्रमशः 15,233 करोड़ रुपये और 8389 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.

एक दशक में 30 गुना बढ़ा देश के रक्षा निर्यात

रक्षा निर्यात को बढ़ावा देते हुए, हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष में गोला-बारूद, हथियार, उप-प्रणालियां/प्रणालियां और पुर्जे और कंपोनेंट्स जैसी वस्तुओं की व्यापक रेंज लगभग 80 देशों को निर्यात की गई है. इन देशों में अमेरिका और फ्रांस जैसे बड़े रक्षा निर्यातक देश शामिल हैं.

रक्षा मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दशक में डिफेंस एक्सपोर्ट में 30 गुना की बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2013-14 में जहां आर्म्स एक्सपोर्ट महज 686 करोड़ था, वहीं इस साल (2024-25) में ये 23 हजार करोड़ (23,622 करोड़) के पार पहुंच गया.

साल 2029 तक 50 हजार करोड़ के रक्षा निर्यात का लक्ष्य

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले एक दशक (2014-24) के दौरान कुल डिफेंस एक्सपोर्ट 88,319 करोड़ का था, जो 2004-14 के मुकाबले 21 गुना था (4312 करोड़). इस वक्त, भारत बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर, डोरनियर एयरक्राफ्ट, चेतक हेलीकॉप्टर, फास्ट इंटरसेप्टर बोट्स और लाइटवेट टारपीडो तक एक्सपोर्ट शामिल हैं. हाल ही में ये खबर आई थी कि बिहार में बने (मेड इन बिहार) बूट्स को रशियन आर्मी की गियर का हिस्सा बनाया गया है. भारत की पिनाका रॉकेट सिस्टम को आज आर्मेनिया को एक्सपोर्ट किया जा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने साल 2029 तक 50 हजार करोड़ के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़ेंः ‘PM मोदी को ट्रंप से प्यार, लेकिन वो निकले बेवफा’, राज्यसभा में AAP सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget