एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, बिहार के IPS अफसर एसबीके सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस को नया मुखिया मिल गया है, बिहार के आईपीएस अफसर एसबीके सिंह को कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़े एसबीके सिंह के पास पुलिस सेवा का 35 वर्षों का लंबा और विविध अनुभव है.

दिल्ली पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है. 31 जुलाई 2025 को मौजूदा पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के रिटायर होते ही 1988 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शशि भूषण कुमार सिंह यानी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले एसबीके सिंह की पहचान एक सख्त लेकिन विद्वान अफसर के रूप में रही है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से B.Sc, बाद में MBA भी किया

एसबीके सिंह का शैक्षणिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से भौतिक विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) किया. कॉलेज के दिनों में वे प्लानिंग फोरम के प्रेसिडेंट भी रहे. बीएससी की पढ़ाई के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर 1988 में इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) जॉइन की. बाद में उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन (MBA-HR) में भी डिग्री हासिल की.

पुलिस सेवा में लंबा और विविध अनुभव

अपने 35 साल लंबे करियर में एसबीके सिंह ने कई बड़े और चुनौतीपूर्ण पदों पर काम किया है. उन्होंने 1990 में दिल्ली पुलिस जॉइन किया और सबसे पहले सेंट्रल दिल्ली में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) की जिम्मेदारी निभाई. फिर करोल बाग में ACP और अरुणाचल प्रदेश के खोंसा जिले में एसपी (SP) रहे. इसके अलावा टेलीकॉम एंड ट्रांसपोर्ट के एसपी, दिल्ली के साउथ और सेंट्रल ज़ोन में एडिशनल डीसीपी, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी जैसे पदों पर भी सेवाएं दीं.

केंद्र सरकार से लेकर मिजोरम तक निभाई अहम जिम्मेदारियां

एसबीके सिंह ने केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी और डायरेक्टर जैसे पदों पर भी काम किया. वह पुदुचेरी में डीआईजी, अरुणाचल प्रदेश में इंस्पेक्टर जनरल, और मिजोरम में डीजीपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं. फरवरी 2022 से जून 2022 तक वे दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (Special Commissioner) रहे. जून 2022 से अब तक वे होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे.

दिल्ली को मिला अनुभवी नेतृत्व

अब उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. एसबीके सिंह का प्रशासनिक और रणनीतिक अनुभव, विशेष रूप से कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा मामलों में, राजधानी की पुलिस व्यवस्था को और मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगा. सैलरी की बात करें तो दिल्ली पुलिस कमिश्नर को 225000 रुपये सैलरी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget