एक्सप्लोरर

VinFast से लेकर Mahindra तक, अगस्त में लॉन्च होने जा रही है 6 नई कारें, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming SUVs In India: भारतीय बाजार में अगस्त 2025 में वोल्वो, मर्सिडीज, महिंद्रा और विनफास्ट की नई SUV और कॉन्सेप्ट कारें लॉन्च होने वाली है. आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

भारत की कई बड़ी कंपनियां इस अगस्त 2025 में अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने जा रही हैं. SUV और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लगातार बढ़ती डिमांड के चलते, Volvo, Mercedes, Mahindra और VinFast जैसी कंपनियों ने अपने नए मॉडल्स की झलक पेश कर दी है. अगर आप अगस्त में कोई नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है.

1. Volvo XC60 फेसलिफ्ट

  • वोल्वो XC60 फेसलिफ्ट अगस्त की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है. इस कार में हल्के बाहरी बदलाव किए गए हैं जैसे कि नया ग्रिल डिजाइन, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, स्मोक्ड टेल-लाइट्स और नए बॉडी कलर. इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव है 11.2 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, जो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन चिपसेट पर चलता है, जिससे यह पहले से दोगुना तेज हो गया है. इंजन की बात करें तो इसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 250hp की पावर और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. यह एक ऑल-व्हील ड्राइव SUV होगी.

2. Mercedes-AMG CLE 53 कूपे 

  • मर्सिडीज की AMG CLE 53 कूपे एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कूपे है जो CLE 300 कैब्रियोलेट से ऊपर होगी. इसमें स्पोर्टी डिजाइन के साथ पैनामेरिकाना ग्रिल, फ्लेयर्ड फेंडर, ग्लॉस-ब्लैक डिफ्यूजर और चार एग्जॉस्ट पाइप्स दिए गए हैं. इसके इंटीरियर में 11.9-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और AMG स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो अल्केन्टारा मटीरियल से कवर होता है. इसमें 64 कलर की एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स मिलते हैं.

3. नई महिंद्रा कॉम्पैक्ट SUV 

  • महिंद्रा 15 अगस्त को अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने वाली है, जिसे कंपनी के नए 'nu' मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यह गाड़ी 4 मीटर से कम लंबाई की होगी और बोलेरो या XUV 3XO से अलग डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश की जाएगी. हाल ही में इसके टेस्टिंग प्रोटोटाइप को देखा गया जिसमें थार रॉक्स जैसी डिजाइन झलक दिखी. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल या 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है और भविष्य में इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी जोड़ा जा सकता है.

4. महिंद्रा विजन कॉन्सेप्ट सीरीज 

  • महिंद्रा अपनी विजन कॉन्सेप्ट कारों की सीरीज भी 15 अगस्त को दिखाने जा रही है. इन चार कॉन्सेप्ट्स को SXT, X, T और S नाम दिया गया है. विजन SXT, थार की तरह एक मजबूत SUV हो सकती है, जबकि विजन X, XEV 7e का कॉम्पैक्ट वर्जन हो सकता है. विजन T, इलेक्ट्रिक थार का अपग्रेड हो सकता है और विजन S को स्कॉर्पियो का नया वर्जन माना जा रहा है. अभी इनके पावरट्रेन, लॉन्च डेट और फीचर्स की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन डिजाइन से बहुत कुछ साफ हो गया है.

5. VinFast VF7 – लॉन्चिंग डेट

  • वियतनामी इलेक्ट्रिक ब्रांड VinFast अपनी पहली कार VF7 के साथ भारतीय बाजार में कदम रख रहा है. यह 4,545 मिमी लंबी इलेक्ट्रिक SUV एक प्रीमियम क्रॉसओवर डिजाइन के साथ आती है. इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स और 190 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है. इंटीरियर में 12.9-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, रीक्लाइनिंग रियर सीट्स और लेवल 2 ADAS के साथ 7 एयरबैग दिए गए हैं. बैटरी की बात करें तो इसमें 70.8kWh की LFP बैटरी है, जो 7.2kW AC और CCS2 DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह कार दो वर्जन- 204hp FWD और 350hp AWD में आएगी, जिनकी WLTP रेंज 450 किमी और 431 किमी है.

ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV: भारत में टाटा हैरियर EV की डिलीवरी शुरू, डिमांड इतनी की 3 महीने तक पहुंचा वेटिंग पीरियड, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
सुहागरात कोच के बाद अब ट्रेन में पंडित जी ने कराई पूजा, रेलवे ने बताई सच्चाई- वीडियो वायरल
सुहागरात कोच के बाद अब ट्रेन में पंडित जी ने कराई पूजा, रेलवे ने बताई सच्चाई- वीडियो वायरल
Embed widget