एक्सप्लोरर

'सैयारा' बनी 100 साल में सबसे ज्यादा कमाई वाली रोमांटिक फिल्म, 'कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड भी खतरे में

Saiyaara Box Office Collection Day 14: 'सैयारा' ने रिलीज के 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा इतिहास रच दिया है जिसे तोड़ने के लिए आने वाली बॉलीवुड फिल्मों को कई साल का इंतजार करना पड़ सकता है.

'सैयारा' रिलीज के 14वें दिन बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन बन चुकी है. यहां तक पहुंचने के लिए मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म को वो रिकॉर्ड तोड़ना पड़ा जो 6 साल पहले आई शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने बनाया था.

18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म को आज सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं, तो चलिए पहले फिल्म की कमाई जान लेते हैं और फिर ये भी जानते हैं कि फिल्म ने दो हफ्तों में कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बना डाले हैं.

'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई से जुड़े 13 दिन के जो आंकड़े पोस्ट किए हैं उसके मुताबिक, फिल्म ने 278.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे. 13वें दिन फिल्म की कमाई 8 करोड़ रुपये रही.

14वें दिन यानी आज 10:20 बजे तक ये कमाई 6.50 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म की टोटल कमाई 285.25 करोड़ रुपये हो चुकी है. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

'सैयारा' बनी अब तक की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म

'सैयारा' फाइनली वो रिकॉर्ड बना चुकी है जिसके लिए इसकी चर्चाएं भी हो रही थीं. अब चूंकि ये रोमांटिक फिल्म है और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जैसा क्रेज था उसे देखकर लग रहा था कि ये फिल्म 'कबीर सिंह' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और ये उम्मीद आज पूरी हो चुकी है.

साल 2019 में आई शाहिद की 'कबीर सिंह' बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी कमाई वाली रोमांटिक फिल्म थी. इसने वर्ल्डवाइड 377 करोड़ और इंडिया में सैक्निल्क के मुताबिक 278.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

वहीं, सैयारा ने सिर्फ 12 दिन में 413.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. और आज 14 वें दिन 280 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए 'कबीर सिंह' की दुनियाभर में और इंडिया, दोनों जगह की कमाई में पीछे छोड़ दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

'सैयारा' सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में किस नंबर पर?

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैक्निल्क के मुताबिक इंडिया की अलग-अलग भाषाओं में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में भी 20वें नंबर से 19वें में पहुंच गई है. पहले इस नंबर पर 'कबीर सिंह' थी. बता दें कि 'सैयारा' को बनाने में सिर्फ 60 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

'सैयारा' का अगला टारगेट कौन?

'सैयारा' का अगला टारगेट अब अमिताभ बच्चन और प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है जिसने हिंदी में 293.13 करोड़ रुपये कमाए थे. सैक्निल्क की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म 18वें नंबर पर है और 'सैयारा' की कमाई देखते हुए लग रहा है कि ये रिकॉर्ड भी बहुत दिन तक सुरक्षित नहीं रह पाएगा.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले 7 फिल्मों को दी मात, एडवांस बुकिंग में बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले 7 फिल्मों को दी मात, एडवांस बुकिंग में बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
कान्हा के रंग में रंगे सितारे, बॉलीवुड से टीवी तक के तमाम सितारों ने यूं विश की जन्माष्टमी
कान्हा के रंग में रंगे सितारे, बॉलीवुड से टीवी तक के सेलेब्स ऐसे मना रहे जन्माष्टमी
आगरा जेल में कैदियों ने देखी 'हनुमान अंश', फिल्म की टीम ने रखी खास स्क्रीनिंग
आगरा जेल में कैदियों ने देखी 'हनुमान अंश', फिल्म की टीम ने रखी खास स्क्रीनिंग
Box Office: 'मिर्जापुर द मूवी' की बंपर ओपनिंग तय! 12 बजे तक हुई 4 करोड़ के पार
'मिर्जापुर द मूवी' की बंपर ओपनिंग तय! 12 बजे तक 4 करोड़ के पार

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर RJD का बड़ा बयान, 'जिस शख्स ने…'
स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर RJD का बड़ा बयान, 'जिस शख्स ने…'
बचने के लिए लेना पड़ रहा भारत का सहारा, PCB चीफ मोहसिन नकवी का बयान वायरल
बचने के लिए लेना पड़ रहा भारत का सहारा, PCB चीफ मोहसिन नकवी का बयान वायरल
CJP प्रवक्ता से मिले अखिलेश तो CM योगी का नाम लेकर बोली BJP- 'यूपी में...'
CJP प्रवक्ता से मिले अखिलेश तो CM योगी का नाम लेकर बोली BJP- 'यूपी में...'
'मिर्जापुर द मूवी' में डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, 'मुन्ना भाई' ने लूटी लाइमलाइट, लोग बोले- 'हिट है ये फिल्म'
'मिर्जापुर द मूवी' ने डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, लोग बोले- हिट है
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
Embed widget