एक्सप्लोरर

TVS Motor Q1 Results: मुनाफा 35% उछलकर 779 करोड़ पर पहुंचा, रिकॉर्ड सेल्स के बाद 18% बढ़ा राजस्व

TVS Motor Quarter 1 Results: शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 12,250 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 10,355 करोड़ रुपये थी.

TVS Motor Q1 Results: टीवीएस मोटर ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों का गुरुवार को ऐलान किया. कंपनी के शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत की उछाल आई और यह बढ़कर 770 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 577 करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 20 प्रतिशत बढ़कर 10,081 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 8,376 करोड़ रुपये था.

तिमाही नतीजों के बाद शेयर में तेजी

कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद, ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के कारण टीवीएस के शेयर में शुरूआत में दबाव देखा गया. बीएसई पर इंट्रा डे में टीवीएस के शेयर 1.24 प्रतिशत लुढ़क गए, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए 2,845 रुपये पर बंद हुए. एक्सपोर्ट समेत ओवरऑल सेल्स में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

रिकॉर्ड बिक्री का दावा

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 12,250 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 10,355 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि में उसने अपनी अब तक की सबसे ऊंची तिमाही बिक्री दर्ज की है. इस दौरान कंपनी की दोपहिया और तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 12.77 लाख यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10.87 लाख यूनिट था.

कंपनी का रहा रिकॉर्ड सेल्स

पहली तिमाही में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 6.21 लाख इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 5.14 लाख इकाई थी. जून तिमाही में कंपनी की स्कूटर बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 4.99 लाख इकाई हो गई, जबकि 2024-25 की पहली तिमाही में यह 4.18 लाख इकाई थी. चालू वित्त वर्ष कि पहली तिमाही मेंतिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष की इसी अवधि के 31,000 इकाई से 46 प्रतिशत बढ़कर 45,000 इकाई हो गई है. जून 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 70,000 इकाई हो गई. 

ये भी पढ़ें: यूएस टैरिफ की चोट से रॉकेट सी भागती भारतीय इकोनॉमी का क्या होगा हाल? बड़े ब्रोकरेज फर्म्स ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget