एक्सप्लोरर

आभूषण से दवाएं तक... भारत पर ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ से अमेरिका में क्या-क्या हो जाएगा महंगा

US Tariffs on India: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह निर्णय आंशिक रूप से ब्रिक्स की वजह से लिया गया है.

US Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अपने फैसले के पीछे बुधवार को ब्रिक्स समूह और नई दिल्ली के साथ भारी व्यापार घाटे का हवाला दिया. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेरिका इस वक्त भारत के साथ बातचीत कर रहा है. व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम अभी बातचीत कर रहे हैं और इसमें ब्रिक्स का मसला भी शामिल है." उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स मूलतः अमेरिका विरोधी देशों का एक समूह है और भारत इसका सदस्य है. यह अमेरिकी मुद्रा पर हमला है और ऐसा किसी को भी करने नहीं दिया जाएगा.

व्यापार घाटे का हवाला

राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके साथ ही रूस से कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह निर्णय आंशिक रूप से ब्रिक्स की वजह से लिया गया है और इसमें व्यापार घाटे की भी भूमिका है. उन्होंने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन वे व्यापार के मामले में हमारे साथ बहुत अधिक जुड़े नहीं हैं."

क्या होगा असर?

भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने से अमेरिका में स्मार्टफोन, कपड़े, ऑटो पार्ट्स और रत्न-आभूषण जैसे उत्पाद महंगे हो जाएंगे. रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिका को जिन प्रमुख वस्तुओं की आपूर्ति करता है, उनमें स्मार्टफोन, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, पॉलिश किए गए हीरे, रेडीमेड गारमेंट्स और दवाएं शामिल हैं. इसका मतलब है कि अब अमेरिकी उपभोक्ताओं और कंपनियों को इन जरूरी चीजों के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी.

हाल ही में काउंटरपॉइंट रिसर्च द्वारा किए गए विश्लेषण में कहा गया है कि भारत स्मार्टफोन निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है. यहां कई मिड-रेंज एंड्रॉयड फोनों से लेकर अमेरिकी ब्रांड्स जैसे Apple के फोन भी बनाए जा रहे हैं. ऐसे में भारत से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का मतलब होगा—अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए ये सामान महंगे हो जाना. एसोसिएटेड प्रेस और येल बजट लैब के पूर्वानुमान के अनुसार, इस टैरिफ के लागू होने से अमेरिका में इन उत्पादों के दाम लगभग 17 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं.

आइये जानते हैं कि पिछले साल भारत से किन सामानों का निर्यात किया गया और उस पर  कितना टैरिफ देना पड़ा-

मशीनरी और इलैक्ट्रिकल उपकरण का वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत से अमेरिका में 17.2 बिलियन डॉलर का निर्यात किया गया. इस पर 0.6 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ा था. ज्वैलरी का निर्यात 9.9 बिलियन डॉलर का किया गया और इस पर 24 प्रतिशत टैरिफ लगा. कपड़ों का निर्यात भारत से 9.6 बिलियन डॉलर का किया गया और इस पर 9.0 प्रतिशत का टैरिफ लगा. इसके साथ ही, दवाओं का निर्यात अमेरिका में 8.1 बिलियन डॉलर का किया गया और इस पर कोई टैरिफ नहीं देना पड़ा.  कैमिकल्स का 4.8 बिलियन डॉलर का निर्यात किया गया और इस पर टैरिफ की दरें 2.5 प्रतिशत थी.

मिनरल प्रोडक्टस का वित्त वर्ष 2023-24 में 6.0 बिलियन डॉलर का भारत से निर्यात किया गया था और इस पर 6.4 प्रतिशत का टैरिफ लगा था. इसके अलावा, एनिमल प्रोडक्ट्स 2.1 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया गया और इस पर 0.6 प्रतिशत का टैरिफ लगा. एयरक्राफ्ट 0.5 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया गया, जिस पर 1.8 प्रतिशत टैरिफ लगा. इसके अलावा, जूतों का निर्यात 0.4 बिलियन डॉलर का किया गया और इन पर 5.8 प्रतिशत का टैरिफ लगा था.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत नए टैरिफ से एपल को झटका, आईफोन की बढ़ सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget