एक्सप्लोरर

भारत या चीन! अमेरिका को स्मार्टफोन बेचने में कौन निकला नंबर 1? रिपोर्ट ने खोल दी पूरी सच्चाई

Smartphone Exporter: भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. टेक रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इस मामले में पहली बार चीन को पीछे छोड़ दिया है.

Smartphone Exporter: भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. टेक रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इस मामले में पहली बार चीन को पीछे छोड़ दिया है. इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है Apple की उस रणनीति को जिसके तहत उसने चीन से बाहर उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया था जिसे 'चाइना प्लस वन' रणनीति कहा जा रहा है.

भारत में Apple ने बढ़ाई iPhone की मैन्युफैक्चरिंग

पिछले कुछ वर्षों में Apple ने भारत में अपने iPhone उत्पादन को काफी तेज़ी से बढ़ाया है. साल 2025 में, भारत में बने iPhones का एक बड़ा हिस्सा सीधे अमेरिका भेजा गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple ने इस साल 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख iPhones को चार्टर्ड कार्गो विमानों के ज़रिए भारत से अमेरिका तक पहुंचाया.

'मेक इन इंडिया' को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

भारत की यह उपलब्धि 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है. केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम और राज्यों के साथ मिलकर की गई साझेदारियों के कारण भारत अब ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए चीन का व्यवहारिक विकल्प बनता जा रहा है. Apple के बाद अब Samsung और Motorola भी भारत में अपने अमेरिकी ऑर्डर्स का उत्पादन शुरू कर रहे हैं हालांकि वो अभी Apple की तुलना में छोटे पैमाने पर है.

व्यापारिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता बनी चिंता

इस बदलाव के पीछे एक और बड़ा कारण अमेरिका की व्यापारिक नीतियों में आई अस्थिरता है. अप्रैल 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले आयात पर 26% टैरिफ लागू कर दिया था जिसे फिलहाल 1 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है. इसी अस्थिरता के चलते कंपनियां चीन से बाहर उत्पादन तेज़ी से शिफ्ट कर रही हैं.

बिक्री में गिरावट लेकिन रणनीति सही

हालांकि iPhone की अमेरिका में शिपमेंट इस साल की दूसरी तिमाही में 11% कम होकर 13.3 मिलियन यूनिट्स रह गई लेकिन Apple की लॉन्ग टर्म रणनीति अब भी मजबूत मानी जा रही है. वैश्विक स्तर पर भी iPhone की शिपमेंट में 2% की गिरावट दर्ज की गई है. Canalys का कहना है कि यह गिरावट यूजर्स की सुस्त मांग के कारण हुई है जबकि कंपनियां संभावित टैरिफ नीति के बदलाव को लेकर पहले से स्टॉक जमा कर रही हैं.

भारत की मैन्युफैक्चरिंग के लिए आगे क्या?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तो बस शुरुआत है. भारत के लिए स्मार्टफोन निर्यात में यह उछाल बड़े ब्रांड्स की रणनीति का हिस्सा है लेकिन छोटे और मध्यम निर्माताओं को भी अब बाज़ार में टिकने के लिए अपनी रणनीतियों को और मजबूत करना होगा.

यह भी पढ़ें:

अब इस देश में बैन हो गया YouTube! टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह लगी रोक, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
Semicon 2.0 Explained: मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
किस मौसम में सोलर पैनल लगाए तो होगी जबरदस्त शुरुआत? जानें कब होता है परफेक्ट समय
किस मौसम में सोलर पैनल लगाए तो होगी जबरदस्त शुरुआत? जानें कब होता है परफेक्ट समय
दिमाग में चिप लगाने की रेस में सबसे आगे निकला चीन, ट्रायल करता रह गया अमेरिका
दिमाग में चिप लगाने की रेस में सबसे आगे निकला चीन, ट्रायल करता रह गया अमेरिका

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget