एक्सप्लोरर
'आफत' वाले 24 घंटे, कौंधेगी बिजली, तेज हवाएं, बारिश संग ओले भी गिरेंगे, रेड अलर्ट, यूपी- बिहार, दिल्ली-राजस्थान के मौसम का ताजा अपडेट
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में आज भारी बारिश का अनुमान है. पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है.
सावन माह के बीच मौसम में अचानक बदलाव हुआ है. उत्तर और दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है.
1/6

सावन माह के बीच मौसम में अचानक बदलाव हुआ है. उत्तर और दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में दिल्ली, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है.
2/6

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है. इसके साथ ही निचले इलाकों में यमुना का पानी घुसने लगा है. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने की आशंका है. प्रशासन ने कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं मुंबई में बारिश से लोगों का हाल-बेहाल है. सड़कों पर पानी भरा होने के कारण यातायात में परेशानी आ रही है.
Published at : 25 Jul 2025 07:17 AM (IST)
और देखें

























