एक्सप्लोरर

लेंसकार्ट के को-फाउंडर की डिग्री का मामला बना चर्चा का विषय, DU ने जारी किया स्पष्टीकरण

लेंसकार्ट के को-फाउंडर सुमीत कपाही को दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी बीकॉम डिग्री और मार्कशीट नहीं मिल पा रही है; DU ने जवाब में कहा है कि अब तक कोई वैध आवेदन नहीं मिला है, इसलिए दस्तावेज जारी नहीं किए गए.

आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट इन दिनों अपने IPO (शेयर बाजार में उतरने) की तैयारी में है, लेकिन इसी दौरान एक दिलचस्प बात सामने आई है. कंपनी के सह-संस्थापक सुमीत कपाही की डिग्री और मार्कशीट को लेकर कुछ ऐसा हुआ कि अब ये मामला सोशल मीडिया और न्यूज़ में छाया हुआ है. दरअसल, लेंसकार्ट ने जब अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) बाजार नियामक सेबी को सौंपा, तो उसमें एक खास बात का खुलासा किया गया  कपाही अपनी बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री और मार्कशीट नहीं ढूंढ पा रहे हैं.

कंपनी ने पारदर्शिता दिखाते हुए IPO दस्तावेज़ों के "जोखिम वाले कारक" सेक्शन में लिखा कि उनके ग्लोबल हेड ऑफ सोर्सिंग और प्रमोटर सुमीत कपाही को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से मिली डिग्री और मार्कशीट नहीं मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि डीयू को कई ईमेल और पत्र भेजे गए हैं. यहां तक कि उन्होंने डीयू की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

DU ने क्या कहा?

अब इस मामले पर दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक बयान आया है, जिसमें पूरी स्थिति को साफ किया गया है. विश्वविद्यालय ने बताया कि सुमीत कपाही ने डिग्री या मार्कशीट के लिए न तो कोई ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन आवेदन किया है. यानी अब तक उनकी ओर से किसी तरह का कोई अनुरोध विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है.

डीयू की परीक्षा शाखा ने सभी रिकॉर्ड खंगालने के बाद यह स्पष्ट किया कि कपाही की ओर से कोई ईमेल, पत्र या आवेदन फॉर्म दर्ज नहीं है. हालांकि, जांच में यह जरूर सामने आया कि एक व्यक्ति दीपेश नाम से, जिन्होंने 16 जुलाई 2025 को सुमीत कपाही के नाम पर डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए शुल्क जमा किया था, लेकिन उन्होंने आवश्यक ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा, जिससे प्रक्रिया अधूरी रह गई.

क्या करना होगा अब?

डीयू ने स्पष्ट किया है कि यदि सुमीत कपाही वाकई अपनी मार्कशीट या डिग्री की कॉपी चाहते हैं, तो उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा और फीस का भुगतान करना होगा. 

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 
कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?
कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?
नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 2025 बैच के सभी छात्र सस्पेंड
नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 2025 बैच के सभी छात्र सस्पेंड
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget