एक्सप्लोरर

Mahavatar Narsimha Collection: 'महावतार नरसिम्हा' ने 'पुष्पा 2' को भी नहीं छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर 3 बार दी मात

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 7: 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' जैसा कारनामा किया है. यकीन न हो तो पूरा डेटा नीचे देखिए. इसे देखते ही आपको हैरानी होगी.

'महावतार नरसिम्हा' ऐसी फिल्म बनकर उभरी है जिसकी कमाई की चाल और कमाने के तरीके से लग रहा है कि ये कई खास मामलों में एक दूसरी साउथ फिल्म 'पुष्पा 2' जैसा कारनाम करती दिख रही है.

फिल्म ने 'सैयारा' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर के सामने छोटे बजट में ही शानदार कलेक्शन किया है. कमाल की बात ये है कि फिल्म बनाई तो साउथ में गई है लेकिन इसकी कमाई का एक बड़ा प्रतिशत हिंदी दर्शकों की वजह से आया है, बिल्कुल 'पुष्पा 2' की तरह. तो पहले फिल्म की एक हफ्ते की यानी आज तक की कमाई जानते हैं और फिर जानेंगे कि कैसे ये फिल्म 'पुष्पा 2' जैसी समानताएं रखती है.

'महावतार नरसिम्हा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'महावतार नरसिम्हा' ने सैक्निल्क के मुताबिक, हर रोज कितनी कमाई की है उसे आप नीचे टेबल पर देख सकते हैं. बता दें कि आज की कमाई से जुड़ा डेटा 10:20 बजे तक का है और फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
डे 1 1.75
डे 2 4.6
डे 3 9.5
डे 4 6
डे 5 7.7
डे 6 7.7
डे 7 7.50
टोटल 44.75

फिल्म ने हिंदी में की धाकड़ कमाई

सैक्निल्क के मुताबिक, पिछले 6 दिनों में फिल्म ने कन्नड़ में सिर्फ 78 लाख रुपये कमाए, तेलुगु में 9.32 करोड़ और तमिल में 38 लाख और मलयालम में 12 लाख रुपये कमाए. हालांकि, हिंदी में फिल्म ने इतने ही दिनों में 26.65 करोड़ रुपये कमा लिए.

'पुष्पा 2' जैसी है 'महावतार नरसिम्हा', इन मामलों में निकली आगे

हम फिल्म की कहानी या उसके दूसरे पहलुओं की बात नहीं कर रहे. जाहिर है कि 'महावतार नरसिम्हा' एक लाइव एक्शन एनिमेटेड फिल्म है तो वैसी तुलना हो ही नहीं सकती है. हालांकि, हम तुलना कर रहे हैं उन कुछ पहलुओं की जो 'पुष्पा 2' और 'महावतार नरसिम्हा' को एक जैसा बनाती हैं.

1- 'पुष्पा 2' ने इंडिया में 1234.1 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसका हिंदी दर्शकों से आया हिस्सा 812.14 करोड़ रुपये रहा. यानी फिल्म ने कुल कमाई का 65 प्रतिशत सिर्फ हिंदी दर्शकों की वजह से कमाया. 

  • बिल्कुल ऐसे ही 'महावतार नरसिम्हा' ने साउथ की सभी भाषाओं में मिलाकर टोटल कमाई का सिर्फ 29 प्रतिशत ही निकाला है, जबकि हिंदी से फिल्म की कमाई का हिस्सा 71 प्रतिशत रहा.

2- 'पुष्पा 2' का बजट करीब 500 करोड़ रुपये था जबकि फिल्म ने साउथ की सभी भाषाओं में कुल मिलाकर सिर्फ 421.96 करोड़ ही कमाए. साफ है कि सिर्फ साउथ भाषाओं के सहार ये फिल्म फ्लॉप हो जाती.

  • बिल्कुल ऐसे ही सिर्फ 15 करोड़ के बजट (कोईमोई के मुताबिक) में बनाई गई 'महावतार नरसिम्हा' ने अभी तक साउथ की सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 10.6 करोड़ रुपये ही कमाए. साफ है कि सिर्फ साउथ की भाषाओं के सहारे बजट भी नहीं निकाल पाती.

3- इसके अलावा, जिस तरह से 'पुष्पा 2' ने बजट का 246.82 प्रतिशत निकालकर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बनने का रिकॉर्ड बनाया था.

  • बिल्कुल उसी तरह 'महावतार नरसिम्हा' सिर्फ 7 दिन में ही बजट का 298 प्रतिशत के आसपास निकालकर ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ रही है.

जाहिर है कि कुछ मामलों में 'महावतार नरसिम्हा','पुष्पा 2' को मात देती भी दिख रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लॉप होने के बाद ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा पूरा खेल, OTT डील में अब मिल रहा बस इतना पैसा
‘टॉक्सिक’ की बढ़ी मुश्किलें, OTT डील में मिल रहा बस इतना पैसा
संडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने मचा दिया धमाल, 100 करोड़ के पार हुई 'हनुमान अंश', जानें- 'इरुमुडी' का कलेक्शन
संडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने मचा दिया धमाल, 'हनुमान अंश' भी खूब गरजी
3 दिनों में 112 करोड़ के पार हुई 'मिर्जापुर द मूवी', संडे को 'धमाल 4' सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को गदर, 'धमाल 4' सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने याद दिलाया 1946 दंगा, बोले- 'तलवारें बनाने के लिए...'
बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने याद दिलाया 1946 दंगा, बोले- 'तलवारें बनाने के लिए...'
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
Embed widget