एक्सप्लोरर

Grahan 2025: चंद्र और सूर्य ग्रहण में क्या अंतर है, धार्मिक दृष्टिकोण से समझें अंतर

Grahan 2025: सूर्य और चंद्र दोनों ही खगोलीय घटनाएं हैं. लेकिन हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता. धर्म और वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य और चंद्र ग्रहण में खास अंतर है, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए.

हर साल ग्रहण लगते हैं, जिसमें चंद्र और सूर्य ग्रहण होते हैं. इस साल का अगला ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है, जोकि सूर्य ग्रहण होगा. ग्रहण लगने को एक खगोलीय घटना माना जाता है. वहीं धार्मिक लिहाज से इसे अशुभ माना जाता है. सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में सभी ने जरूर सुना होगा, लेकिन बहुत कम ही लोग दोनों ग्रहण के बीच के अंतर को भी जानते हैं. आइये जानते हैं आखिर सूर्य और चंद्र ग्रहण के बीच क्या अंतर है.

सूर्य और चंद्र ग्रहण में अंतर (difference between solar and lunar eclipse)

विज्ञान की नजर से सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब लगता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता. वहीं चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. चंद्र और सूर्य ग्रहण दोनों ही खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व भी होता है. आइए धार्मिक दृष्टि से जानते हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण के बीच क्या अंतर है

सूर्य और चंद्र ग्रहण के बीच अंतर

  • सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है.
  • सूर्य ग्रहण में सूर्य चंद्रमा के कारण ढक जाता है तो वहीं चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है.
  • सूर्य ग्रहण दिन में दिखाई देता है तो वहीं चंद्र ग्रहण की दृश्यता रात में होती है.
  • सूर्य ग्रहण लगने से 12 पहले सूतक अवधि शुरू हो जाती है. वहीं चंद्र ग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है.

सूर्य और चंद्र ग्रहण में अंतर होने के साथ ही दोनों ग्रहण के नियम में कुछ समानताएं भी हैं. हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान आज भी इन नियमों का पालन किया जाता है. जैसे-

  • सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक लगते ही पूजा-पाठ निषेध मानी जाती है और मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.
  • सूर्य और चंद्र ग्रहण की अवधि में शुभ कार्य करना वर्जित होता है.
  • सूर्य और चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद घर पर गंगाजल छिड़का जाता है, स्नानादि के बाद पूजा-पाठ किया जाता है और दान करना आवश्यक माना जाता है.
  • सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन खाना या पकाना वर्जित होता है. साथ ही गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
  • सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि राहु-केतु ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्र को ग्रसते हैं.

FAQs

Q.  क्या ग्रहण मे शुभ काम कर सकते हैं?

A.  नहीं, ग्रहण के समय शुभ काम करने से बचना चाहिए.

Q. क्या ग्रहण के बाद स्नान करना जरूरी है?

A. हां, ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए और घर पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.

Q.क्या सूर्य और चंद्र के अलावा भी कोई गहण लगता है?

A.नहीं, ग्रहण मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण.

ये भी पढ़ें: सूर्य और चंद्र ग्रहण: प्राचीन संस्कृतियों की हैरान कर देने वाली मान्यताएं!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई कब? 22 और 28 अक्टूबर पर टिकी नजरें
CJP नेताओं की रिहाई का इंतजार: कानूनी पेच के बीच कुंडली में 22 और 28 अक्टूबर पर क्यों टिकी हैं नजरें?
आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget