एक्सप्लोरर

UPPSC RO/ARO परीक्षा की आंसर-की हुई जारी, 4 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

UPPSC ने RO/ARO परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है, उम्मीदवार वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2025 तय की गई है.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आरओ/एआरओ यानी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 की आंसर-की (Answer Key) जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा 27 जुलाई को दी थी, उनके लिए अब अपने अंकों का अंदाजा लगाने का मौका आ गया है.

यूपीपीएससी की यह भर्ती परीक्षा हर साल लाखों उम्मीदवारों के बीच काफी लोकप्रिय रहती है. इस साल भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी और अब सभी को बेसब्री से उत्तर कुंजी का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है.

कहां से और कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आसानी से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.
वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर "RO/ARO Answer Key 2025" का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें. इसके बाद संबंधित पेपर की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों से मिलान करें. इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि कितने सवाल आपने सही किए और कितने अंक मिलने की उम्मीद है.

आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिला

अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का उत्तर गलत है या आंसर-की में कोई गलती है, तो वह 4 अगस्त 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकता है. आयोग ने इसके लिए एक विंडो खोल दी है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार प्रमाण सहित आपत्ति भेज सकते हैं.

आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको उस प्रश्न के सही उत्तर से संबंधित ठोस सबूत देना होगा, जैसे कि किसी मान्य पुस्तक या सरकारी दस्तावेज से प्रमाण. आप यह सबूत आयोग को डाक के माध्यम से भेज सकते हैं या फिर खुद आयोग के ऑफिस में जाकर जमा भी कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है आंसर-की?

UPPSC द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है. इससे न केवल उन्हें अपने संभावित परिणाम का अनुमान लगता है, बल्कि अगर कोई गलती मिलती है तो उस पर आपत्ति दर्ज करा कर सुधार का मौका भी मिलता है.

इस प्रक्रिया के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परीक्षा का रिजल्ट तैयार होगा. इसलिए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे जरूर आंसर-की चेक करें और आवश्यकता हो तो आपत्ति जरूर दर्ज करें.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

QS ग्लोबल MBA रैंकिंग में भारत के कितने स्कूल, जानिए टॉप 50 में कौन?
QS ग्लोबल MBA रैंकिंग में भारत के कितने स्कूल, जानिए टॉप 50 में कौन?
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 
अब अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं, देने होंगे एक करोड़
अब अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं, देने होंगे एक करोड़

वीडियोज

Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Sandeep Chaudhary: 100% टैरिफ बढ़ा..भारत क्या करेगा? | Trump Tariff | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget