एक्सप्लोरर

Technical Guruji या Bhuvan Bam! यूट्यूब से कौन कमाता है ज्यादा पैसे, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

Technical Guruji vs Bhuvan Bam: आज के डिजिटल युग में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का ज़रिया नहीं रहा बल्कि एक बड़ा करियर विकल्प बन चुका है.

Technical Guruji vs Bhuvan Bam: आज के डिजिटल युग में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का ज़रिया नहीं रहा बल्कि एक बड़ा करियर विकल्प बन चुका है. भारत में कई ऐसे यूट्यूबर हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और कंटेंट की बदौलत करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. इन नामों में दो प्रमुख हस्तियां हैं Technical Guruji यानी गौरव चौधरी और BB Ki Vines फेम भुवन बाम. दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के सफल यूट्यूबर हैं लेकिन सवाल यह है कि इनमें से ज्यादा कमाई कौन करता है और किसके पास ज्यादा संपत्ति है?

Technical Guruji

गौरव चौधरी, जिन्हें लोग Technical Guruji के नाम से जानते हैं, टेक्नोलॉजी से जुड़े वीडियो बनाते हैं. उनका चैनल टेक्नोलॉजी रिव्यू, अनबॉक्सिंग और गैजेट से जुड़ी जानकारियों के लिए जाना जाता है. गौरव दुबई में रहते हैं और वहीं से अपने चैनल को संचालित करते हैं. उनके वीडियो की गुणवत्ता, पेशेवर अंदाज़ और नियमित अपलोडिंग ने उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के टॉप टेक यूट्यूबर्स में शुमार कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 356 करोड़ रुपये के आसपास है. टेक कैटेगरी में यूट्यूब का CPM (Cost Per Mille) यानी प्रति हजार व्यूज़ की कमाई अपेक्षाकृत अधिक होती है जिससे गौरव की यूट्यूब इनकम काफी अच्छी मानी जाती है. इसके अलावा, उन्हें ब्रांड्स से भी बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं और उनका दुबई में अपना व्यवसाय भी है.

Bhuvan Bam

दूसरी तरफ भुवन बाम हैं, जिन्होंने अपने कॉमिक कैरेक्टर्स और इमोशनल टच वाले वीडियो के जरिए BB Ki Vines को भारत के सबसे पॉपुलर यूट्यूब चैनलों में से एक बना दिया. भुवन सिर्फ यूट्यूबर नहीं हैं, बल्कि एक गायक, अभिनेता और लेखक भी हैं. उन्होंने वेब सीरीज जैसे 'Dhindora' और 'Taaza Khabar' से भी लोकप्रियता और कमाई हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भुवन बाम की कुल संपत्ति लगभग 122 करोड़ रुपये के आसपास है. उनकी यूट्यूब कमाई गौरव चौधरी की तुलना में कम मानी जाती है क्योंकि एंटरटेनमेंट कंटेंट का CPM टेक वीडियो की तुलना में थोड़ा कम होता है. हालांकि, भुवन की आय के अन्य स्रोत जैसे ब्रांड एंडोर्समेंट, लाइव शोज, वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम उनकी कमाई में इजाफा करते हैं.

कौन कमाता है ज्यादा पैसे

अगर सिर्फ यूट्यूब कमाई की बात करें तो Technical Guruji इस दौड़ में आगे हैं. उनकी वीडियो व्यूज की संख्या, टेक कैटेगरी का हाई CPM और ब्रांड डील्स उन्हें अधिक लाभ पहुंचाते हैं. वहीं भुवन बाम की लोकप्रियता भले ही ज्यादा व्यापक हो लेकिन यूट्यूब से सीधे होने वाली आय में वे गौरव से पीछे रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Elvish Yadav या CarryMinati: कौन कमाता है ज्यादा पैसे? जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget