एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में CM ने 574 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, प्रगति यात्रा के दौरान दी थी सौगात

CM Nitish Kumar: मुजफ्फरपुर में सीएम ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उसके बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों से भी संवाद किया. फिर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर जिले में 574.16 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. परियोजनाओं में 167.68 करोड़ रुपये की लागत से रामदयालु नगर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर एक संपर्क मार्ग के साथ एक रेल ओवरब्रिज का निर्माण और 120.93 करोड़ रुपये की लागत से सिपाहपुर से चकमुहब्बत तक एक सड़क का निर्माण शामिल है.

सीएम ने परियोजनाओं की रखी आधारशिला 

मुख्यमंत्री ने 44.76 करोड़ रुपये की लागत से चांदनी चौक से रामदयालु नगर तक सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन, चांदनी चौक से बखरी पथ तक सात किलोमीटर सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण (89.77 करोड़ रुपये) और शिवहर-मीनापुर-कांटी सड़क के 9.37 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत और चौड़ीकरण समेत अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

वहीं पताही स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों से भी संवाद किया. मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि आप सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीएं हमारा लक्ष्य आपको एक अच्छा जीवन जीने में मदद करना है.’’

वहीं लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को पेंशन की राशि हर महीने 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किए जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमलोग के खाते में 1100 रुपये की राशि आ गई है. इस राशि में बढ़ोतरी से हमारे परिवार को सुविधा हो रही है. इसके लिए हमलोग आपके आभारी हैं.

दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की प्रदान

वहीं मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान किया. साथ ही अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभुकों को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि "हमलोग आपके सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए लगातार काम कर रहे हैं. हमलोग चाहते हैं कि आपलोग अपना जीवन अच्छे ढंग से और गरिमा के साथ जी सकें."

दरअसल प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 5 जनवरी, 2025 को मुजफ्फरपुर जिले के विकास कार्यों को देखा था और कई विकास योजनाओं की घोषणाएं की थी. इनमें से कुल सात योजनाओं जिनकी कुल प्राक्कलित राशि 574.16 करोड़ रुपये (पांच सी चौहत्तर करोड सोलह लाख रुपये) है, उसी का गुरुवार को शिलान्यास करने पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें: 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', फिल्म का ये डायलॉग हकीकत बन गया, बाढ़ भी नहीं रोक पाई बारात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget