एक्सप्लोरर

जेल से कैदी भाग जाए तो कितनी बढ़ जाती है सजा, क्या इसके लिए अलग से चलता है मुकदमा?

Punishment For Prisoner Escapes From Jail: आपने सुना होगा कि कोई कैदी पुलिस की कैद से फरार हो गया है, या फिर जेल से भाग गया है. चलिए जानें कि अगर कोई कैदी फरार हो गया है तो उसके लिए क्या सजा है.

जब भी कोई अपराध करता है तो कानून कड़ी सजा देता है और सजा के तौर पर कई बार जेल में भी बंद किया जाता है. कई अपराधी तो इस दौरान सुधरने की कोशिश करते हैं और कई ऐसे होते हैं कि वो कैद से ही भाग निकलते हैं. ऐसे अपराधियों को पुलिस पकड़ लेती है, तो क्या भागने के जुर्म में उन पर अलग से मुकदमा चलता है या फिर कुछ और कड़ी सजा मिलती है, चलिए इस बारे में जानते हैं.

देश में भागने वाले कैदी के लिए सजा

भारत में अगर कोई कैदी जेल से भाग जाता है तो उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत भागने का दोषी माना जाता है, इसके लिए उसे 2 साल की अतिरिक्त कैद या जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है. इसके अलावा उसको भागने में मदद करने वाले या फिर उसे छिपाने वाले को भी धारा 222 या 225 के तहत दंडित किया जाता है. जेल से भागने के बाद कैदी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है और वापस उसे जेल में भेज दिया जाता है. 

क्या अलग से भी केस चलता है

जेल से भागे हुए कैदी की सजा उसकी परिस्थितियों पर निर्भर करती है. यह अतिरिक्त सजा उसकी पिछली सजा में जोड़ी भी जा सकती है. इस दौरान कैदी को अपनी पिछली सजा भी पूरी करनी होती है और इसमें भागने का समय भी जोड़ा जाता है. कई बार भागने वाले कैदी को दूसरी जेल में भी ट्रांसफर कर दिया जाता है. इसके अलावा भागने के कारणों की जांच के लिए न्यायिक समिति का गठन किया जाता है. अगर किसी कैदी ने भागने के दौरान किसी तरह की धमकी दी है, तो उसके केस को अलग तरीके से देखा जाता है और उस हिसाब से सजा दी जाती है. 

जमानत मिलने की कम संभावना

जेल से भागे हुए कैदी को जमानत मिलने की संभावना कम ही रहती है, क्योंकि उसने सजा के बीच में  भागने जैसा अपराध किया होता है. अगर किसी कैदी ने भागने के दौरान चोरी, डकैती या हिंसा जैसे अपराध को अंजाम दिया है तो उसे उसके लिए भी दोषी ठहराया जाता है और उसकी सजा इसके अनुसार भी तय की जाती है. कुल मिलाकर जेल से भागना एक गंभीर अपराध होता है, जिसके परिणाम भी गंभीर हैं. 

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे मजबूत तलवार, धार इतनी कि गोली को भी बीच से देती है फाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget