एक्सप्लोरर

दुनिया के अरबपतियों के बीच अंतरिक्ष में सैर करने की 'होड़', स्पेस टूरिज्म के क्षेत्र में भारत कहां खड़ा है?

अंतरिक्ष की सैर करना हर किसी का सपना रहा है. अंतरिक्ष को लेकर प्रत्येक दिन जिज्ञासा बढ़ती ही रहती है. इसी जिज्ञासा को खत्म करने और आपके सपने पूरे करने के लिए विश्वभर में कई कंपनियां स्पेस टूरिज्म पर काम कर रही है. वैसे तो विश्व के पहले स्पेस टूरिस्ट डेनिस टीटो साल 2001 में ही बन गए थे. लेकिन हाल ही में प्राइवेट स्पेस एजेंसी वर्जिन गैलेक्टिक के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने अमेजन के संस्थापक बेजोस से पहले ही 11 जुलाई को स्पेसशिप-2 नामक यान से अंतरिक्ष की सैर कर हलचल मचा दी है. ऐसा लग रहा है मानों अंतरिक्ष की सैर करने के लिए दिग्गज अरबपतियों के बीच अजब सी होड़ है.

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने 20 जुलाई को ब्लू ऑरिजिन के न्यू शेपर्ड की पहली स्पेस फ्लाइट में शामिल होने का एलान किया था, रिचर्ड ब्रैनसन के बाद अब बेजोस की इस अंतरिक्ष की सैर के बाद इस फील्ड में एक अलग ही संभावना शेप लेने लगेगी.

यही कारण है कि विश्वभर में अब स्पेस टूरिज्म की होड़ मची हुई है. अगले साल तक वर्जिन गैलेक्टिक की अमेरिका में कॉमर्शियल स्‍पेस ट्रैवल की शुरुआत करने की योजना है. जिसके तहत लोगों से पैसे लेकर अंतरिक्ष की सैर कराई जाएगी और यदि ऐसा होता है तो इस उपलब्धि को पाने के लिए अरबपति मुंहमांगा पैसा खर्च करने में कोई गुरेज नहीं करेंगे.

नासा भी इस पर काम कर रहा है इसके पीछे की वजह यह माना जा रहा है कि स्पेस स्टेशन का रख-रखाव नासा के लिए बहुत खर्चीला साबित हो रहा है, लिहाजा वह वहां पर ऐसी कुछ कॉमर्शियल गतिविधियां प्रोत्साहित करना चाहती है. बोइंग कंपनी के विलियम ई बोइंग और एलन मस्क नासा के द्वारा तैयार किए जा रहे स्पेस एक्स से अंतरिक्ष का दौरा करेंगे.

वर्जिन गैलेक्टिक, ब्लू ऑरिजिन और स्पेसएक्स स्पेस टूरिज्म के लिए बड़े विंडो खोल रही है. अभी वर्जिन गैलेक्टिक के स्पेसक्राफ्ट के जरिए भारत की बेटी सिरीशा बंदला भी स्पेस तक पहुंची. वहीं केरल के संतोष जॉर्ज भी अगले साल वर्जिन गैलेक्टिक के जरिए भारत के पहले स्पेस टूरिस्ट बनने जा रहे हैं. लेकिन सवाल अब यह उठता है कि स्पेस टूरिज्म के सेक्टर में भारत आज आखिर कहां खड़ा है? ऐसी कोई अपॉर्चुनिटी भारतीयों के लिए भी होगी?

भारत की स्पेस एजेंसी इसरो इस वक्त भारत के पहले मानव मिशन गगनयान पर काम कर रही है. जिसमें भारत के 3 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा जाएगा. इसके लिए भारत अपनी तैयारियों में जुटा है. जिसका एक टेस्ट 2014 में किया गया था और तीन टेस्ट 2021 और 2022 में किए जाने है. गगनयान की सफलता के साथ ही भारत में भी स्पेस टूरिज्म के सपने को पंख मिलेंगे. इससे अंतरिक्ष तक पहुंचने का सपना पूरा किया जा सकेगा. इतना ही नहीं भारत अपने खुद के स्पेस स्टेशन बनाने पर भी काम कर रहा है. 2019 में इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा था कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को ज्वाइन नहीं करेगा बल्कि भारत अपना खुद का 20 टन का स्पेस स्टेशन बनाएगा.

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक तपन मिश्रा और मयिलसामी अन्नादुरई यह मानते हैं कि अगर भविष्य में प्राइवेट सेक्टर सामने आते हैं तो भारत में स्पेस टूरिज्म को बनाने का सपना जल्द ही पूरा किया जा सकता है. वह वक्त दूर नहीं जब भारत स्पेस टूरिज्म का हब बनेगा. इसके लिए गगनयान मिशन स्टेपिंग स्टोन की तरह साबित होगा.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ  Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
Embed widget