एक्सप्लोरर

खून का बदला वाकई खून से ही लेता है इजरायल, ऐसे कातिलों को अंजाम तक पहुंचाती है मोसाद

Mossad Dangerous Operations: इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि इजरायल ने अपने ऊपर हुए हर हमले का बदला खून से ही लिया है. चलिए जानते हैं कि 'मोसाद' ने कब-कब ऐसे खतरनाक मिशनों को अंजाम दिया.

Mossad Dangerous Operations: अमेरिका के वाशिंगटन में इजरायली दूतावास के बाहर दो कर्मचारियों की हत्या के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ मैं अकेला खड़ा हूं. दूतावास के बाहर दो कर्मचारियों की हत्या इस बात की गवाह है कि इजरायल को यहूदी विरोधी भावना की कितनी भयानक कीमत चुकानी पड़ी है. इजराइयल के खिलाफ खूनी जंग की कीमत खून से ही चुकानी पड़ती है. नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब वह गाजा को पूरी तरह से नियंत्रण में लेने की बात कह रहे हैं.  
 
बता दें, इजरायल बीते कई साल से गाजा में भीषण जंग लड़ रहा है. भले ही हमास और इजरायल के बीच सीजफायर हो चुका हो, लेकिन यहां तनाव अभी भी बना हुआ है. ऐसे में नेतन्याहू की नई धमकी ने दुनिया की टेंशन फिर से बढ़ा दी है. इस टेंशन का सबसे बड़ा कारण इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' है, जिसकी पहुंच से दुनिया के हर कोने तक है. इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि इजरायल ने अपने ऊपर हुए हर हमले का बदला खून से ही लिया है. चलिए जानते हैं कि 'मोसाद' ने कब-कब ऐसे खतरनाक मिशनों को अंजाम दिया.

नाजी ऑफिसर एडॉल्ड आइशमन का अपहरण

इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के कारनामों से दुनिया वाकिफ है, लेकिन पहली बार इस एजेंसी ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ तब खींचा, जब 1960 में मोसाद के 14 एजेंटों की एक टीम ने नाजी ऑफिसर एडॉल्ड आइशमन का अर्जेंटीना से अपहरण कर लिया. मोसाद के एजेंट उसे इजरायल लाने में भी कामयाब रहे. उस पर द्वितीय विश्व युद्ध में यहूदियों के उत्पीड़न और हत्या के आरोप थे. इजरायल लाकर आइशमन को फांसी की सजा दी गई. 

दूसरे देश में हाईजैक विमान को बचाया

इजरायल की खुफिया एजेंसी के सबसे खतरनाक मिशनों में से यह एक है. 1976 में  पॉपुलर फ्रंट फॉर लिबरेशन ऑफ पेलेस्टन के सदस्यों पेरिस जा रहे विमान को हाईजैक कर लिया था. इस विमान को युगांडा ले जाया गया था. इसके बाद मोसाद ने इजरायली कमांडोज के साथ मिलकर हवाई अड्डे पर हमला किया और 100 इजराइली और यहूदी बंधकों को बचाया था. 

11 खिलाड़ियों की हत्या के बाद चुन-चुनकर आतंकियों का खात्मा

जर्मनी के म्यूनिख में 1972 में खेले गए ओलंपिक में इजरायल के 11 खिलाड़ियों की हत्या कर दी गई थी. इसका बदला लेने के लिए मोसाद ने रैथ ऑफ गॉड ऑपरेशन चलाया था. मोसाद एजेंटों ने दुनिया के कई देशों में ढूंढ-ढूंढकर 11 खिलाड़ियों की हत्या करने वाले आतंकियों को मौत के घाट उतारा था. सबसे आखिरी में इस हमले का मास्टरमाइंड अली हसन सलामेह को लेबनान की राजधानी बेरूत में गोली मार दी गई थी. 

यह भी पढ़ें: खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है... इस बात में कितनी है सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फोन पर जातिसूचक गाली देना अब अपराध नहीं, क्यों नहीं लगेगा SC-ST एक्ट?
क्या फोन पर जातिसूचक गाली देना अब अपराध नहीं, क्यों नहीं लगेगा SC-ST एक्ट?
भारत में शेख हसीना, क्या पाकिस्तानी नेताओं को भी शरण देती है सरकार?
भारत में शेख हसीना, क्या पाकिस्तानी नेताओं को भी शरण देती है सरकार?
Tahir Hussain Life Imprisonment: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, क्या सिर्फ 20 साल में पूरी हो जाती है सजा?
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, क्या सिर्फ 20 साल में पूरी हो जाती है सजा?
किसके कहने पर बदलती है खिलाड़ियों की ड्रेस, क्या हैं रंग तय करने के नियम?
किसके कहने पर बदलती है खिलाड़ियों की ड्रेस, क्या हैं रंग तय करने के नियम?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget