एक्सप्लोरर

'कर्नल सोफिया कुरैशी की भी उतनी ही...', पवन खेड़ा ने साधा बीजेपी पर निशाना

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद अब कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय बीजेपी को सभी धर्म के लोग एकजुट नजर आ रहे थे, लेकिन अब फिर से बीजेपी ने लोगों को धर्म के नाम पर बांटना शुरू कर दिया है. 

दरअसल बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अपने एक बयान में कहा कि जिस तरह से पहलगाम में हिन्दुओं को चुन-चुन कर मारा गया, उसी तरह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भी हिन्दुओं को निशाना बनाया गया. बीजेपी नेता ने मुर्शिदाबाद को पहलगाम की घटना से जोड़ दिया तो कांग्रेस को भी बीजेपी को घेरने के लिए एक नया मुद्दा मिल गया. इसी बयान को लेकर कांग्रेस अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है. 

इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान और उस पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है. ऐसे में अब इन दोनों ही घटनाओं को जोड़कर कांग्रेस का कहना है कि सीज़फायर और ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर बीजेपी धर्म की राजनीति करने पर उतर आयी है. 

'जंग खत्म होते ही अपनी असलियत पर आ जाते हैं'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि ये ही असली बीजेपी है. जब भी संकट का समय आएगा तो कांग्रेस गांधी और नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलेगी. जिसमें कर्नल सोफ़िया की भी उतनी ही जगह है जितनी किसी कर्नल राठौर की. ये गांधी, नेहरू और पटेल का देश है, लेकिन मोदी-शाह के देश में जंग से पहले अख़लाक़ ख़ान अलग होते हैं. जंग के दौरान सोफिया क़ुरैशी अलग होती हैं और जंग ख़त्म होते ही अपनी असलियत पर आ जाते हैं. मुर्शिदाबाद को भी पहलगाम से जोड़ देते हैं. इस मुद्दे को भी आंतरिक भेदभाव की राजनीति पर लाना चाहते हैं.

पवन खेड़ा ने कहा कि पहलगाम टेरर अटैक था पूरा विश्व जानता है, मानता है और सरकार भी यही कहती है. उसके बाद सरकार ने यह कहा कि किसी भी आतंकी घटना को एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा. पवन खेड़ा ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुये आगे कहा कि अब ये कहते हैं कि मुर्शिदाबाद, पहलगाम की तरह है. क्या ये एक्ट ऑफ़ वॉर नहीं है. अगर है तो किसके खिलाफ़ एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा. इस सरकार को विदेश नीति चलानी नहीं आती है. सरकार चलानी नहीं आती है. देश चलाना नहीं आता है. सिर्फ़ और सिर्फ़ बांटने वाली राजनीति चलानी आती है.

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि हम तो हमेशा से ऐसे मुद्दे उठाते रहे हैं. पहलू ख़ान और अख़लाक़ के वक़्त भी उठाया था. कन्हैया लाल टेलर की हत्या के दौरान भी हमने उठाया था. तब भी हमने बताया था कि जो हत्यारे थे वो BJP के ऑफ़िस बूथ एजेंट थे. हम तो हर बार मुद्दा उठाते हैं और आगे भी उठाते रहेंगे.

ये भी पढ़ें:

'खोखले भाषण देना बंद कीजिए', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- आपका खून सिर्फ...

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget