एक्सप्लोरर

असीम मुनीर करेंगे पाकिस्तान में तख्तापलट? ज्योतिष से निकली चौंकाने वाली भविष्यवाणी

पाकिस्तान की राजनीति में उबाल है. फील्ड मार्शल (Field Marshal) बनने के बाद असीम मुनीर (Asim Munir) के सितारे क्या कहते हैं? क्या पाकिस्तान (PAK) में तख्तापलट की तैयारी चल रही है?

भारत के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सियासत में हलचल तेज हो गई हैं. इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की फौज, खासकर असीम मुनीर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है.

20 मई 2025 को पाकिस्तान की सरकार ने आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में करारी शिकस्त मिलने के बाद अचानक पाकिस्तानी सेना चीफ जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल की उपाधि देकर सैन्य अधिकारों में इजाफा कर दिया. पाकिस्तान में असीम मुनीर के अधिकारों में बढ़ोत्तरी सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण का संकेत दे रही हैं.

षड्यंत्र और सत्ता-लालसा से भरी है असीम मुनीर की शपथ कुंडली!
असीम मुनीर ने 29 जनवरी 2022 को 11:30 AM पर रावलपिंडी में पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष के रुप में जब शपथ ली थी. उस समय की कुंडली में शनि, गुरु और राहु मिलकर चौंकाने वाले संकेत दे रहे हैं.

मंगल के कारण असीम मुनीर (Asim Munir) की सत्ता में आने की तीव्र इच्छा दिखाई दे रही है. राहु इसके लिए किसी भी हद तक ले जाने के लिए फोर्स कर रहा है. केतु जो गुप्त कार्य, योजना और शक्ति का कारक है वे इस इच्छा में घी का काम कर रही हैं.

ये सभी ग्रह संकेत कर रहे हैं कि असीम मुनीर के दिमाग में कुछ तो चल रहा है. चंद्रमा, मंगल और शुक्र ग्रह उच्च राजनीतिक और सैन्य रणनीति में सफलता दिला भी सकते हैं, लेकिन ये राह आसान नहीं होगी. अंदरूनी अस्थिरता बनी रहेगी.

इसके बाद भी असीम मुनीर शक्तिशाली बनने और सत्ता में जमे रहने के लिए हर हथकंड़े अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे. इसके लिए वे वरिष्ठ अधिकारियों व राजनयिक वर्ग से समर्थन की कोशिश करेंगे, गुरु की मजबूत स्थिति इसके लिए उन्हें प्रेरित कर रही है.

बृहत् पाराशर होरा शास्त्र के अनुसार 'केतुः गूढवृत्तिः, अतिदारुणः, रहस्यम् कार्ये प्रवीणः' यानि केतु गोपनीय और अचानक घटनाओं का कारक है. यदि अष्टम भाव में हो और उसकी दशा चल रही हो तो व्यक्ति छलपूर्वक या छाया शक्तियों के माध्यम से सत्ता या नियंत्रण प्राप्त करता है.

नवंबर 2026 तक का समय असीम मुनीर (Field Marshal Asim Munir) के लिए विशेष है. जो गोपनीय षड्यंत्र, गुप्त ऑपरेशन और अचानक सत्ता परिवर्तन का कारक बनता दिख रहा है. अगस्त 2025 से अप्रैल 2026 तक समय काफी उथल-पुथल वाला दिखाई दे रहा है. इस दौरान भारत को भी सचेत रहने की आवश्यकता है.

असीम मुनीर इस कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान में अपने विरोधियों का दमन करने के लिए गुप्त ढंग से अभियान भी चला सकते हैं, जिसकी शुरुआत 7 जून 2025 से कर सकते हैं. सितंबर 2025 से नवम्बर 2025 के बीच का समय मंगल, राहु और शनि का योग निर्णायक होगा.

यहां सेना या गुप्तचर एजेंसियों की सहायता से सत्ता का नियंत्रण मिल सकता है. ग्रहों की स्थिति से अगस्त 2025 से फरवरी 2026 के बीच का समय पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन की अत्यधिक संभावना को दर्शा रहा है. 

कालप्रवाह सूत्र के श्लोक 'केतुं यदा मङ्गलदृष्टं शनियोगं च पश्यति, तदा राष्ट्रे सैन्यहस्ते नृपत्वं स्खलति ध्रुवम्' के अनुसार यदि केतु पर मंगल या शनि की दृष्टि पड़े, तो राष्ट्र की सत्ता सेना के हाथ में चली जाती है और वैधानिक शासक की स्थिति डगमगा जाती है.

भारत को रहना होगा अधिक सावधान
भारत की कुंडली (India Kundli) में इस समय राहु सप्तम भाव में और मंगल वक्री दृष्टि में रहेंगे, जो पाकिस्तान (PAK) की ओर से होने वाले तनाव, घुसपैठ या आंतरिक उथल-पुथल का संकेत दे रहा है. भारत को इस समय कूटनीतिक सतर्कता और सैन्य तैयारी दोनों स्तरों पर सजग रहने की विशेष आवश्यकता है.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget