एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत... टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो की फ्लाइट, PAK एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत से किया इनकार

Delhi-Srinagar Indigo Flight: बर्फीली बारिश और ओले की वजह से विमान का अगला हिस्सा टूट गया. पायलट ने टर्बुलेंस से बचने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति मांगी थी.

Delhi-Srinagar Indigo Flight: दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट इंडिगो फ्लाइट 6E2142 की बुधवार (21 मई 2025) को टर्बुलेंस की चपेट में आने के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. इस दौरान विमान के पायलट ने टर्बुलेंस से बचने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के उपयोग की इजाजत मांगी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया.

इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

सूत्रों ने बताया कि हवा में बहुत तेज झटके लगने का शिकार हुई उड़ान 6E2142 के मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रही है. बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों समेत 220 से अधिक लोगों को ले जा रही यह उड़ान अचानक ओलावृष्टि का शिकार हो गयी और पायलट ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण को आपात स्थिति की सूचना दी. हालांकि बाद में यह विमान सुरक्षित रूप से उतर गया था.

पाकिस्तान ने एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जब विमान अमृतसर के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तब पायलट ने विमान को मौसम के कारण प्रतिकूल स्थिति में पाया और लाहौर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति मांगी. इस स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने का अनुरोध किया गया लेकिन लाहौर एटीसी ने इसे अस्वीकार कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक, अनुमति न मिलने के परिणामस्वरूप विमान को उसी रास्ते पर आगे बढ़ना पड़ा, जहां उसे हवा में तेज झटकों और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर पड़ोसी देश ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय विमानन कंपनियों के लिए बंद कर दिया गया है. भारत ने भी पाकिस्तानी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है.

टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल इसी विमान में सवार थे 

इंडिगो ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही उसकी उड़ान संख्या 6E2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. विमानन कंपनी ने कहा, “उड़ान और चालक दल ने तय प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. विमान के आने के बाद एयरपोर्ट की टीम ने यात्रियों की देखभाल की.’’ तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विमान में सवार थे, जिनमें डेरेक ओ ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुनिया और ममता ठाकुर शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget