एक्सप्लोरर

Ganga Dussehra: 60000 राजकुमारों की आत्मा के लिए क्यों धरती पर उतरी थीं मां गंगा?

Ganga Dussehra 2025: गंगा अवतरण की रहस्यमयी कहानी जिसमें 60000 राजकुमारों की मुक्ति के लिए भगीरथ ने हजारों वर्षों तक तप किया. कैसे भगवान शिव ने गंगा को नियंत्रित किया और जानें रोचक कथा.

Ganga Dussehra 2025: गंगा, यह सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि तप, त्याग और अध्यात्म की प्रतीक है. यही वजह है कि हिंदू धर्म में ये सबसे पूज्यनीय है. गंगा अवतरण की कथा जो आज भी पितृ ऋण और मोक्ष के दर्शन के साकार करती है. आइए जानते हैं गंगा के धरती पर आने की कथा.

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक समय की बात है अयोध्या के महान राजा सगर, जिनकी दो रानियां थीं, ने जब अश्वमेध यज्ञ आरंभ किया, तब कौन जानता था कि वह यज्ञ 60000 प्राणों का प्रश्न बन जाएगा.

राजा सगर के एक पुत्र असमंजस, जो प्रारंभ में क्रूरता का प्रतीक था, जीवन के उत्तरार्ध में वैराग्य धारण कर सच्चे सुधार की मिसाल बना. लेकिन इस कहानी की असली शुरुआत तब हुई जब इंद्र ने राजा सगर के यज्ञ का घोड़ा चुरा लिया और उसे पाताल लोक में कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया.

सगर के 60000 पुत्रों ने घोड़े की खोज में धरती को खोद डाला, जिससे चारों ओर सागर बन गए, जिनका नाम आज भी 'सागर' इन्हीं के कारण है. लेकिन जैसे ही वे कपिल मुनि तक पहुंचे, अज्ञानवश उन पर आक्रमण कर बैठे. मुनि की दृष्टि खुलते ही वे सभी भस्म हो गए.

गंगा के बिना मोक्ष नहीं!
राजा सगर के पौत्र अंशुमान ने कपिल मुनि से क्षमा मांगी और यह जानकर चौंक गया कि इन आत्माओं को तभी मोक्ष मिलेगा जब गंगा धरती से होकर पाताल में पहुंचेगी. पर गंगा को पृथ्वी पर लाना एक असंभव सा कार्य था.

पीढ़ियों तक चला तप
अंशुमान ने जीवनभर तप किया पर सफल न हो सके. उनके पुत्र दिलीप ने भी प्रयत्न किया, लेकिन वे भी असफल रहे. अंततः भगीरथ ने ब्रह्मा की हजार वर्षों तक तपस्या की और मां गंगा को पृथ्वी पर लाने की अनुमति प्राप्त की.

गंगा ने चेतावनी दी कि उनके वेग से धरती टूट जाएगी. तब भगीरथ ने भगवान शिव की तपस्या की और शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण करने का वचन दिया.

गंगा अहंकारवश पूरी धरती को बहा ले जाने का प्रयास कर रही थीं. तब शिव ने उन्हें अपनी जटा में ऐसा बांध लिया कि एक बूंद तक बाहर न निकली. भगीरथ ने पुनः वर्षों तक शिव की प्रार्थना की. तब जाकर एक धारा निकली जिसे आज हम भागीरथी कहते हैं.

अगस्त्य मुनि ने पी ली पूरी गंगा!
जब गंगा पाताल की ओर जा रही थीं, तब उनका वेग अगस्त्य मुनि के तप को बाधित करने लगा. ऋषि ने गंगा को पूरा पी लिया. भगीरथ ने फिर प्रार्थना की, और अगस्त्य ने अपने कानों से गंगा को बाहर निकाला.

गंगा दशहरा 2025 (Ganga Dussehra 2025 Date)
यह तिथि थी ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, जिसे आज गंगा दशहरा कहते हैं. पंचांग अनुसार 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. कहते हैं कि इसी दिन भगीरथ मां गंगा को पाताल लोक तक ले गए, जहां उन्होंने अपने पितरों की राख पर गंगा जल प्रवाहित किया.

सगर के 60000 पुत्रों को अंततः स्वर्ग प्राप्त हुआ. यह कथा केवल इतिहास नहीं, एक आध्यात्मिक सत्य है, जो 'हमारे कर्म केवल हमारे लिए नहीं, हमारी सात पीढ़ियों तक असर डालते हैं.' इसका संदेश देती है. 

गंगा दशहरा केवल स्नान का पर्व नहीं, यह आत्मशुद्धि, कृतज्ञता और मोक्ष की यात्रा की प्रतीक भी है. हर बार जब गंगा स्नान करें, याद करें भगीरथ जी को, जिन्होंने हजारों वर्षों की तपस्या से गंगा को बुलाया था.

शर्मिष्ठा (Astro Sharmistha) एक लोकप्रिय भारतीय ज्योतिष और वास्तु सलाहकार हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट भी है जहां वे अपने ज्योतिषीय ज्ञान और वास्तु टिप्स साझा करती हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 12 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. इन्होंने के ज्योतिषीय ज्ञान और वास्तु टिप्स बहुत लोकप्रिय हैं, और वे अपने दर्शकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं. वे अपनी पोस्ट में दैनिक जीवन के लिए उपयोगी टिप्स भी साझा करती हैं. शर्मिष्ठा ने एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन, मुंबई से ज्योतिर्विद की उपाधि प्राप्त की. शर्मिष्ठा एक अनुभवी और शोध-आधारित वैदिक एस्ट्रोलॉजर हैं, जो पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष के गूढ़ रहस्यों को समझने और सटीक भविष्यवाणियां देने का कार्य कर रही हैं. उन्होंने न केवल विवाह, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सफलता पूर्वक मार्गदर्शन किया है, बल्कि कई राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं की भी सटीक भविष्यवाणी की है, जो समय के साथ सच साबित हुई हैं. उनकी भविष्यवाणियां सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो चुकी है. शर्मिष्ठा की ज्योतिषीय शैली प्राचीन ग्रंथों जैसे बृहत्पाराशर होरा शास्त्र, जैमिनी सूत्र, और बृहत जातक पर आधारित है, लेकिन वे इसे आधुनिक मनोविज्ञान और तर्कपूर्ण विश्लेषण के साथ जोड़ती हैं. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: Kalki फिल्म क्यों बनी हॉट टॉपिक
Saas Bahu aur Saazish: Big Boss का आज होगा ग्रैंड फिनाले
Aviation में Adani का सबसे बड़ा कदम! क्या India बन रहा है Global Aviation Hub?
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटने पर आ गया Palash Muchhal का पहला बयान
RBI ने Zero-Balance Bank को दी बड़ी सुविधा! BSBD Account अब बनेगा Full-Feature Savings Account

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Low Calorie Snacks: मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
Embed widget