एक्सप्लोरर

IPL 2025: "ऋषभ पंत को 5 मिनट में ठीक कर दूंगा...", युवराज सिंह के पिता के बड़े बोल; क्यों कहा ऐसा

Rishabh Pant IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी बहुत खराब रहा है. अब योगराज सिंह ने उनकी फॉर्म पर बड़ा बयान दिया है.

Yograj Singh on Rishabh Pant: IPL का कोई सीजन किसी खिलाड़ी के लिए कितना खराब रह सकता है, वह कोई ऋषभ पंत से पूछे. मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में बिकने वाले पंत ने IPL 2025 में 13 मैचों में सिर्फ 151 रन बनाए हैं. पंत की कप्तानी की भी आलोचना हो रही है क्योंकि लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. अब दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता (Yuvraj Singh Father) योगराज सिंह ने पंत की खामियों पर बड़ा बयान दिया और कहा कि वो LSG के कप्तान को 5 मिनट में ठीक कर देंगे.

पंत को 5 मिनट में ठीक...

न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा कि ऋषभ पंत की समस्या को 5 मिनट में ठीक किया जा सकता है. उन्होंने कहा, "उनका सिर स्थिर नहीं है और उनका बायां कंधा बहुत ज्यादा खुला हुआ है. बस थोड़ा सा सुधार और पंत एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने लगेंगे." ऋषभ पंत अब तक पूरे सीजन में 151 रन ही बना पाए हैं, वहीं पिछली 6 पारियों में तो उनके बल्ले से सिर्फ 48 रन निकले हैं. 

आईपीएल 2025 में उनका सर्वोच्च स्कोर 63 रन रहा है, जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था. यह उनकी सीजन में एकमात्र अर्धशतकीय पारी रही. पंत का स्ट्राइक रेट भी इस सीजन करीब 100 का रहा है. टी20 क्रिकेट में इस स्ट्राइक रेट को खराब की श्रेणी में रखा जाता है.

इस खराब प्रदर्शन के बीच अफवाह उड़ी कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को बर्खास्त कर दिया है, लेकिन पंत ने सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहों को झूठा करार दिया है. बताते चलें कि पिछले दिनों भारत की टेस्ट टीम को नया कप्तान देने की अटकलें जोरों पर रही हैं. कप्तानी की रेस में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल रहा है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कप्तानी के लिए शुभमन गिल के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

LSG ने ऋषभ पंत को निकाला? बुरी तरह भड़के ऋषभ पंत; चौंकाने वाले बयान से सब हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter
Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की बड़ी डिमांड... ईरान में विरोध प्रदर्शन पर बड़े अपडेट
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की डिमांड... ईरान में प्रदर्शन पर अपडेट
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget