एक्सप्लोरर

iPhone यूजर्स को बड़ा खतरा! आपके फोन में छिपी है ऐसी खामी कि तुरंत लीक हो जाएगी प्राइवेट जानकारी, जानिए कैसे रोकें

iPhone यूजर्स को Google Chrome ब्राउजर से खतरा है क्योंकि यह उनकी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स ट्रैक कर सकता है. Apple ने सुरक्षित ब्राउजर जैसे Safari, Firefox के इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

अगर आप iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं और इंटरनेट चलाने के लिए Google Chrome ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है. टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple ने अपने यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे एक ऐसा ब्राउजर इस्तेमाल कर रहे हैं जो उनकी निजता और बैंक जैसी संवेदनशील जानकारी के लिए खतरा बन सकता है.

क्या है पूरा मामला?

Apple ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे कुछ ब्राउजर यूजर्स की हर ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखते हैं. बिना किसी कंपनी का नाम लिए Apple ने संकेत दिया कि Google Chrome जैसे ब्राउजर आपके डेटा को थर्ड-पार्टी के साथ शेयर कर सकते हैं. इससे न सिर्फ आपकी सर्च हिस्ट्री ट्रैक होती है, बल्कि आपकी बैंक डिटेल्स भी जोखिम में पड़ सकती हैं.

Chrome से क्यों है खतरा?

Google Chrome ब्राउजर थर्ड-पार्टी कुकीज का इस्तेमाल करता है. ये कुकीज आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करती हैं और विज्ञापन कंपनियों तक आपकी प्रोफाइल पहुंचा देती हैं. इसके जरिए आपको टार्गेटेड ऐड्स दिखाए जाते हैं, लेकिन साथ ही आपके निजी डेटा पर भी खतरा मंडराने लगता है.

गूगल ने पहले एक सिस्टम लाने की योजना बनाई थी जिससे यूजर ट्रैकिंग से बच सकें, लेकिन इस योजना को टाल दिया गया. इसका मतलब ये हुआ कि जब तक आप खुद मैन्युअली कुकीज को डिलीट नहीं करते या इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल नहीं करते, तब तक आपकी हर ऑनलाइन गतिविधि रिकॉर्ड होती रहेगी.

iPhone यूजर्स क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो Chrome ब्राउजर को हटाकर कोई सुरक्षित विकल्प अपनाएं. Apple ने Safari को एक प्राइवेट और सुरक्षित ब्राउजर बताया है. इसके अलावा Firefox, DuckDuckGo और Avast Secure ब्राउजर भी ऐसे विकल्प हैं जो आपकी गोपनीयता का बेहतर ख्याल रखते हैं.

सिर्फ एक ब्राउजर बदलने से हो सकता है बड़ा फर्क

आपके फोन में मौजूद सिर्फ एक ऐप Google Chrome आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है. ऐसे में समय रहते सतर्क होना जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बैंकिंग डेटा या पर्सनल जानकारी पर किसी की नजर न पड़े, तो Chrome का इस्तेमाल बंद करना ही सबसे अच्छा कदम होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget