एक्सप्लोरर

​Google और माइक्रोसॉफ्ट के CEO से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं वैभव तनेजा, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

टेस्ला के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) वैभव तनेजा की सैलरी ने सबको हैरान कर दिया है. वह सुंदर पिचाई और सत्य नडेला से भी आगे निकल गए हैं.  

दुनिया की सबसे चर्चित ऑटो कंपनी टेस्ला में भारतीय मूल के वैभव तनेजा ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी आज हर कोई तारीफ कर रहा है. जहां एक तरफ टेस्ला को इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) वैभव तनेजा की सैलरी ने सभी को हैरान कर दिया है.

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट ‘द टेलीग्राफ’ के मुताबिक, वैभव तनेजा की साल 2024 की कुल सैलरी 139.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 1155 करोड़ रुपये रही है. ये अब तक किसी भी CFO को मिली सबसे ज्यादा सैलरी मानी जा रही है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह आंकड़ा सिर्फ बेस सैलरी से नहीं, बल्कि स्टॉक ऑप्शन्स और इक्विटी अवॉर्ड्स की मदद से छुआ है.

उनकी बेस सैलरी केवल 4 लाख डॉलर (करीब 3.3 करोड़ रुपये) थी, जबकि बाकी रकम टेस्ला के शेयरों के रूप में दी गई. जब उन्हें अगस्त 2023 में CFO नियुक्त किया गया, तो कंपनी ने उन्हें 4 साल के वेस्टिंग पीरियड के साथ स्टॉक्स दिए थे. उस समय टेस्ला का शेयर लगभग 250 डॉलर था, जो अब बढ़कर 342 डॉलर तक पहुंच गया है.

पिचाई और नडेला से आगे निकले वैभव

टेस्ला CFO वैभव तनेजा की सैलरी Google के CEO सुंदर पिचाई (10.7 मिलियन डॉलर) और Microsoft के CEO सत्य नडेला (79.1 मिलियन डॉलर) से भी कई गुना ज्यादा है. ये आंकड़े इस बात को साफ कर देते हैं कि टेस्ला ने अपने CFO पर जबरदस्त भरोसा जताया है.

कौन हैं वैभव तनेजा?

वैभव तनेजा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है और वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में PwC से की थी. 2016 में वे सोलरसिटी से जुड़े और इसके 2017 में टेस्ला में विलय के बाद वह टेस्ला में बतौर Assistant Corporate Controller नियुक्त हुए.

फिर उन्होंने चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर का पद संभाला और अंततः अगस्त 2023 में कंपनी के CFO बनाए गए. जनवरी 2021 में उन्हें टेस्ला इंडिया मोटर्स का निदेशक भी बनाया गया, जिससे यह साफ है कि टेस्ला के भारत में प्रवेश की जिम्मेदारी भी अब उन्हीं के कंधों पर है.

यह भी पढ़ें-

बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget