एक्सप्लोरर

सावधान, इस गर्मी में फट जाएगा आपका लैपटॉप, अभी जान लें ये तरीका नहीं तो जान भी जा सकती है!

लैपटॉप या कंप्यूटर आज हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन अगर उसका सही इस्तेमाल न किया जाए तो यह हमें परेशानी में डाल सकता है.

Laptop Overheat tips: भारत में कोविड के बाद से वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी बढ़ा है. ऐसे में कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा हो गया है. दिनभर स्क्रीन के सामने बैठे रहना जहां हमें थका देता है, वहीं मशीनों पर भी इसका असर पड़ता है. लगातार घंटों तक काम करने की वजह से लैपटॉप ओवरहीट हो जाता है और अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह डिवाइस खराब भी हो सकता है.

आइए जानते हैं ऐसे छह आसान और असरदार तरीके जो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं.

1. लैपटॉप को सांस लेने दें

जैसे हमें खुली हवा में सांस लेना पसंद है, वैसे ही लैपटॉप भी खुली जगह चाहता है. अक्सर लोग लैपटॉप को बिस्तर या कंबल पर रखकर इस्तेमाल करते हैं, जिससे उसके नीचे की हवा बंद हो जाती है और वेंटिलेशन रुक जाता है. कोशिश करें कि लैपटॉप को समतल और सख्त सतह पर रखें ताकि पंखे ठीक से काम कर सकें.

2. भारी सॉफ्टवेयर से दूरी बनाएं

कुछ प्रोग्राम ऐसे होते हैं जो लैपटॉप के प्रोसेसर पर बहुत दबाव डालते हैं, जैसे वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर या हाई-एंड गेम्स. अगर लैपटॉप पुराना है या उसकी स्पीड पहले जैसी नहीं रही, तो ऐसे प्रोग्राम से बचें या इस्तेमाल सीमित करें. इससे हीटिंग का खतरा कम हो जाएगा.

3. कूलिंग पैड का करें इस्तेमाल

अगर आपको लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करना पड़ता है, तो एक कूलिंग पैड खरीदना समझदारी होगी. ये एक्स्ट्रा पंखों से लैस होते हैं और लैपटॉप के नीचे रखकर ठंडक पहुंचाते हैं. ये यूएसबी से कनेक्ट हो जाते हैं और बिजली भी ज्यादा नहीं खाते.

4. धूल सफाई है जरूरी

समय-समय पर अपने लैपटॉप या कंप्यूटर की सफाई जरूर करें. धूल-मिट्टी पंखों और वेंट के रास्ते में रुकावट बन जाती है, जिससे हवा का बहाव रुक जाता है और डिवाइस ज्यादा गर्म हो जाता है. इसके लिए आप सॉफ्ट ब्रश, कॉटन स्वैब या कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. थोड़ी सेटिंग्स बदलें

कंप्यूटर की कुछ सेटिंग्स होती हैं जिन्हें थोड़ा बदलकर आप हीटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं. जैसे कि बैकग्राउंड में चल रहे फालतू ऐप्स को बंद करना, स्क्रीन ब्राइटनेस कम करना या पावर सेवर मोड ऑन करना. इससे आपके सिस्टम को भी राहत मिलती है.

6. थोड़ा आराम जरूरी है

आखिरी लेकिन सबसे जरूरी उपाय है अपने कंप्यूटर को भी आराम दें. लगातार ऑन रहने से मशीनें भी थक जाती हैं. दिन खत्म होने पर या जब काम न हो, तब कंप्यूटर को शट डाउन कर देना चाहिए। इससे उसकी लाइफ भी बढ़ती है और परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है.

लैपटॉप या कंप्यूटर आज हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. लेकिन अगर उसका सही इस्तेमाल न किया जाए, तो यह हमें परेशानी में डाल सकता है. ऊपर दिए गए आसान उपाय अपनाकर आप अपने डिवाइस को ओवरहीटिंग से बचा सकते हैं और उसकी उम्र भी बढ़ा सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम तो नहीं चल रहे? फटाफट ऐसे करें पता
आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम तो नहीं चल रहे? फटाफट ऐसे करें पता
किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता
किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता
कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका
कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका
SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन
SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन

वीडियोज

73 की उम्र में Anup Jalota करेंगे चौथी शादी? बोले- अब प्यार के लिए दिल में जगह नहीं
MC Square ने Mafia Mundeer, Badshah और Yo Yo Honey Singh पर की खुलकर बात, बताई बड़ी सीख
Govinda ने Fake News पर लिया Legal Action, 100 करोड़ तक के Damages का भेजा Notice
Mohsin Khan ने flaunt की Ring, Engagement की खबरों से मचा Buzz, Fans बोले- शादी कब है?
खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
राजस्थान: जयपुर समेत कई जगह बारिश, 26 अगस्त तक का आया अपडेट
राजस्थान: जयपुर समेत कई जगह बारिश, 26 अगस्त तक का आया अपडेट
' एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?' मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?
'एक रात का कितना लेंगी? मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द: CM विजय पर भड़के स्टालिन, 'कई साल पीछे हो जाएंगे'
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द: CM विजय पर भड़के स्टालिन, 'कई साल पीछे हो जाएंगे'
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
एयरपोर्ट पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? पहली बार उड़ने वालों के लिए गाइड
एयरपोर्ट पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? पहली बार उड़ने वालों के लिए गाइड
दुकान के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बना रोबोट, तिलक लगवाया फिर गमछा डाल किया डांस
दुकान के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बना रोबोट, तिलक लगवाया फिर गमछा डाल किया डांस
Embed widget