एक्सप्लोरर

Rajasthan RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इतने फीसदी छात्रों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया गया है. जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

राजस्थान के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आ चुकी है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज क्लास 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है. छात्र नतीजे आधिकारिक साइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नतीजे चेक करने के लिए छात्र यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी यह जानकारी दी थी कि आज शाम 5 बजे रिजल्ट जारी होगा और ठीक उसी समय पर छात्रों की मेहनत का परिणाम सबके सामने आ गया. रिजल्ट के ऐलान के दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक महेशचंद्र शर्मा भी मौजूद रहे.

साइंस स्ट्रीम की बात करें तो इस साल 94.43 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. आर्ट्स में 97.70 प्रतिशत और कॉमर्स में 99.07 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं.

करीब 9 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुई थीं. कुल 8 लाख 93 हजार 616 स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया था. इनमें से साइंस स्ट्रीम से 2,73,984 छात्र, कॉमर्स स्ट्रीम से 28,250 छात्र और आर्ट्स स्ट्रीम से सबसे ज्यादा 5,87,475 छात्र परीक्षा में शामिल हुए.

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.
  • फिर छात्र रिजल्ट पेज को डाउनलोड कर लें.
  • अब छात्र नतीजों का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें.

यह भी पढ़ें-

क्या होते हैं 3D Jobs? विदेशों में मिलती है अच्छी कमाई, लेकिन काम होता है मुश्किल

डिजीलॉकर और SMS से भी रिजल्ट उपलब्ध

छात्र डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधार लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा. वहीं, SMS से रिजल्ट जानने के लिए टाइप करें – RJ12<स्पेस>रोल नंबर और भेजें 5676750 या 56263 पर.

पिछली बार कैसा रहा था प्रदर्शन?

अगर पिछले साल के आंकड़ों की बात करें, तो वर्ष 2024 में राजस्थान बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 98.95% था.

यह भी पढ़ें-

कनाडा हाई कमीशन में निकली शानदार नौकरी, HR और Finance में मिल रहा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget