एक्सप्लोरर

किस बीमारी से सत्यपाल मलिक की किडनी में हुई दिक्कत, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

पेशाब में दर्द की शिकायत के बाद सत्यपाल मलिक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था. शुरुआती जांच में उन्हें यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से संबंधित दिक्कतें होने की जानकारी मिली.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत बेहद खराब है. बताया जा रहा है कि उनकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. आइए जानते हैं कि किस बीमारी की वजह से सत्यपाल मलिक की किडनी में दिक्कत हुई? इस तरह की परेशानी से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

सत्यपाल मलिक ने खुद दी जानकारी

पेशाब में बेइंतहा दर्द की शिकायत के बाद सत्यपाल मलिक को 11 मई 2025 को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था. शुरुआती जांच में उन्हें यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से संबंधित दिक्कतें होने की जानकारी मिली. इसके बाद उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और उनकी दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया. अस्पताल में तीन दिन से उनकी किडनी डायलिसिस चल रही है. सत्यपाल मलिक ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी हालत की जानकारी दी. इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं. अभी मेरी हालत बहुत खराब है. मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं.'

क्यों फेल हो गईं सत्यपाल मलिक की किडनी?

सत्यपाल मलिक की किडनी फेल होने की शुरुआती वजह यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) के कारण हुई दिक्कतें बताई जा रही हैं. यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन बेहद आम समस्या है, जो बैक्टीरिया की वजह से मूत्रमार्ग, मूत्राशय या किडनी में हो सकता है. अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर दिक्कतों का कारण बन सकता है. इसकी वजह से सेप्सिस या किडनी में परमानेंट डैमेज जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं. सत्यपाल मलिक के मामले में इंफेक्शन इतना ज्यादा हो गया कि इसने उनकी दोनों किडनियों को प्रभावित कर दिया. 

किन दिक्कतों की वजह से फेल होती है किडनी?

किडनी फेल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें सबसे पहला क्रोनिक किडनी रोग है, जिसमें किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस इसके प्रमुख कारण हैं. वहीं, एक्यूट किडनी इंजरी के कारण भी किडनी की कार्यक्षमता में अचानक कमी आ सकती है. किडनी स्टोन यानी पथरी के कारण मूत्रमार्ग में रुकावट आने लगती है, जिससे किडनी को नुकसान पहुंचने का डर रहता है. ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें किडनी में सिस्ट बनने से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है. 

ये भी पढ़ें: पैरों के आसपास दिखने वाले इन लक्षण से समझ जाएं किडनी हो चुकी है डैमेज, संकेत दिखते ही जाएं डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget